3

Recent News

UP News: Mahoba में तेज रफ्तार DCM बरगद के पेड़ से टकराई। हादसे में 20 खच्चरों की मौत हुई और एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए।

महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम बरगद के पेड़ से टकराई, 20 खच्चरों की मौत, एक ही परिवार…

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

3

Recent News

महोबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम बरगद के पेड़ से टकराई, 20 खच्चरों की मौत, एक ही परिवार…

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

Breaking News

Kanpur News ग्राम सचिव से बोले प्रधान, बीडीओ साहब मांग रहे पांच हजार रुपए, वायरल वीडियो बना चर्चा

कानपुर समाचार – सोशल मीडिया पर वार्ता का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या हो रही थी वो वाली चर्चा 
 
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर  
 
Kanpur News – सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्राम प्रधान ग्राम सचिव से वार्ता करते हुए बीडीओ द्वारा पांच हजार रुपए की मांग किए जाने की जानकारी दे रहे हैं। जो इस वक्त बड़ी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 
 
जानिए वायरल वीडियो की हकीकत 
 
वायरल हो रहे वीडियो में बिल्हौर विकासखंड की देवकली ग्राम पंचायत के प्रधान ग्राम सचिव से जानकारी देते हुए बता रहे हैं कि बीडीओ साहब हमसे पांच हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सचिव की आवाज आती है कि अब पैसे बढ़ा दिए हैं। तभी प्रधान द्वारा तीन हजार रुपए रैली वाले इस्टीमेट और दीपावली के लिए दो हजार रुपए लिए जाने की जानकारी दी। जिस पर ग्राम सचिव द्वारा चलो देखा जाएगा कहकर मामले को टाल दिया। दोनों के बीच हुई वार्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही विभाग में हर तरफ चर्चा का केंद्र बन गया।हालांकि रॉकेट पोस्ट न्यूज़ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
 
रैली की व्यवस्था के लिए सभी प्रधानों ने दिए तीन-तीन हजार
 
लोगों की माने तो बीते दिनों कानपुर में हुई एक जनसभा में हर क्षेत्र से लोगों की रैली में आवागमन के लिए वाहनों की व्यवस्था विकासखंड के कर्मचारियों के द्वारा कराई गई थी। जिसका खर्चा सामूहिक रूप से विकासखंड से जुड़े सभी कर्मचारियों का जनप्रतिनिधियों से लिया गया। जिसमें सभी प्रधानों से भी तीन तीन हजार लिए गए।
 
क्या बोल रहे खंड अधिकारी 
 
बिल्हौर खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार प्रधान बहुत ही चर्चित और नशे का लती है। किसी वीडियो के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन मैं क्यों किसी से पैसे मांगूंगा। मामले में प्रधान व सचिव की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।