Kanpur News – छठ पूजा पर अलर्ट दिखी कमिश्नर पुलिस, पूजा तट पर देखने को मिला मानवता का नजारा
कानपुर समाचार – छठ पूजा के महापर्व पर दिखा नायाब नजारा, बुजुर्ग का सहारा बनी कमिश्नर पुलिस, जानिए कहां
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – देश ही नहीं प्रदेश में सोमवार को छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। एक तरफ व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को जल दिया तो दूसरी तरफ नहर घाट पर आस्था का बड़ा संगम देखने को मिला। कुछ इसी की सुरक्षा का दावा करने वाली यूपी पुलिस भी अलर्ट दिखी। इसी का नजारा था कानपुर का। जहाँ सोमवार की सुबह होते ही कमिश्नर पुलिस का काफिला सुरक्षा को निकल पड़ा था।
शहर के हर पूजा तट पर मौजूद रहे अधिकारी
जैसे ही सोमवार की सुबह यानी छठ पूजा के महापर्व की सुबह हुई तो कानपुर कमिश्नर पुलिस का काफिला अलग अलग नहर घाट के लिए निकल पड़ा था। जिसमे स्वम पुलिस आयुक्त आर.के. स्वर्णकार भी शामिल थे। जिन्होंने सिद्धनाथ घाट पर सुरक्षा का जायजा लिया। वहीं पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विजय ढुल ने पनकी, रावतपुर, कल्याणपुर के नहर घाट का दौरा किया।
कमिश्नर पुलिस में दिखी मानवता की मिसाल
इस दौरान एक बार फिर कमिश्नर पुलिस के अंदर मानवता की झलक देखने को मिली। नजारा था सिद्धनाथ घाट का, जब आस्था के संगम में शामिल होने आये एक बुजुर्ग बालू पर चलने में असमर्थ था। तभी बुजुर्ग पर डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप सिंह की नजर पड़ गई। बस क्या था डीसीपी महोदय अपने पुलिस बल को छोड़कर आगे बढ़े और बुजुर्ग का सहारा बनकर उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने का कार्य किया। जिसे देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु यूपी पुलिस की सरहाना करते द्देखे गए।
Post Views: 7