Kanpur News – कमिश्नर पुलिस के हत्थे चढ़ा बहरूपिया ठग, गिरफ्तार होने के बाद भी चेहरे में थी मुस्कान
कानपुर समाचार – नौबस्ता पुलिस की फोटो खोल रही ठग के हौसले का राज, कई लोगों को बना चुका है अपना शिकार
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – कमिश्नर पुलिस के हत्थे एक ऐसा शातिर ठग चढ़ा है जो अपने अलग अलग रूप में व्यवहार बनाकर लोगों को लाखों का चूना लगा देता था। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और सोमवार की दोपहर न्यायालय में पेश किया।
जानिए इस ठग की पहचान
जी हाँ हम जिस शातिर ठग की बात कर रहे हैं उसे कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम है रवि गुप्ता। रवि नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम का रहने वाला है। रवि पर आरोप है कि उसने भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपए की ठगी का शिकार बना डाला। जिसके चलते इस बार भी रवि ने एक व्यक्ति को शिकार बनाया था लेकिन पीड़ित की शिकायत पर उसपर शिकंजा कस ही लिया गया।
बहरूपिया बनकर करता था ठगी
गिरफ्तार रवि के शतिरयाने अंदाज की बात करें तो बिलकुल साफ़ कहा जा सकता है कि वह किसी बहरूपिये से कम नहीं है। क्योंकि रवि पर लगे आरोपों के आधार पर उसने मकानों का खरीद फरोख्त डीलर बनते हुए एक व्यक्ति को चकेरी में मकान दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी की। इसी तरह नौबस्ता में एक को कार दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी की।
विधवा महिला को भी बनाया अपना शिकार
पुलिस के अनुसार रवि ने हद तो उस वक्त पार कर दी जब उसने अपने शातिर दिमाग का प्रयोग एक विधवा महिला पर किया और उसका जीवन भर का साथी बनने का ड्रामा रचते हुए विधवा महिला से 25 लाख रुपए की ठगी कर डाली। जिसका उसे आज भी कोई गम नहीं है। इसका अंदाजा आप पुलिस द्वारा खींची गई एक फोटो को देखकर लगा सकते हैं। जिसमे गिरफ़्तारी के बाद भी उसके चेहरे में सिकन नाम की कोई छीज नहीं थी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24