3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Hardoi News: “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा 

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हुई समीक्षा

Hardoi: Review of preparations for Vikas Bharat Sankalp Yatra
संकल्प यात्रा को लेकर समीक्षा करते नोडल अधिकारी

हरदोई: विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में वृहद समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें नोडल अधिकारी एस.पी. वशिष्ठ, अधिशासी निदेशक, नेशनल मिशन ऑन क्लीन गंगा भारत सरकार ने कार्यक्रम की समीक्षा कर कहा कि भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्पों के माध्यम से निःशुल्क हेल्थ चेक अप होगें और समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये जायेगें एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने के साथ लोगों को नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूक किया जाए।

ऋण प्राप्त करने वाले उद्यमियों व व्यवसायी होंगे सम्मानित

नोडल अधिकारी ने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी और क्विज प्रतियोगिताओं के साथ निपुण उत्सव का आयोजन किया जायेगा तथा निपुण बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया जाए। व्यक्तिगत शौचालयों व सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता पर जोर दिया जाए। सहकारिता विभाग द्वारा नए सदस्य बनाये जाएं। नैनो यूरिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा गोदभराई व अन्नप्राशन के कार्यक्रम कराए जाएं। कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में लोगों से संवाद किया जाए। बैंक से रोजगारपरक योजनाओं के लिए ऋण प्राप्त करने वाले उद्यमियों व व्यवसायियों को सम्मानित किया जाए।

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर किया जागरूक

Hardoi: Review of preparations for Vikas Bharat Sankalp Yatraनोडल अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए और कार्यक्रम स्थल पर ईकेवाईसी का कार्य कराया जाए। पशुपालन विभाग द्वारा गाँव में टीकाकरण कराया जाए। पशुपालन से संबंधित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। पूर्ति विभाग द्वारा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से संवाद किया जाए। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाए। कार्यक्रम स्थल पर मिशन शक्ति का स्टॉल लगाया जाए तथा महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जाए। सभी समितियां अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। दायित्वों के लिए रिजर्व अधिकारी रखे जाएं। कार्यक्रम के महत्वपूर्ण फोटो व वीडियो पोर्टल पर अपलोड करें। नोडल अधिकारी कुछ कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित रहें। सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। कार्यक्रम के लिए किसी बड़े स्थान का चयन किया जाए। जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश का जनपद में पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रत्येक कार्य के लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व सभी जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे