3

Recent News

IRS की बेटी के कातिल का डराने वाला खुलासा: लैंप माकर बेहोश किया, फिर रेप.. फिंगरप्रिंट के लिए घसीटकर ले गया..

Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे…

Bengal Election 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग! 90% के पार, टूटा कई दशकों का रिकॉर्ड.. SIR बना सबसे बड़ी वजह?

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। जहां तमिलनाडु की…

Crime News: सेक्स्टॉर्शन केस में महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर मुंबई के व्यापारी से वसूले 63 लाख..

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: 11 की मौत, 9 लोग बोलेरो में जिंदा जले.. लाशें देखकर डॉक्टर भी कांपे, 8 एक ही परिवार के..

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: 10वीं में 'कशिश वर्मा' तो 12वीं में 'शिखा वर्मा' ने किया टॉप, मिलेगा 1 लाख कैश, लैपटॉप और..

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

3

Recent News

Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे…

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। जहां तमिलनाडु की…

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

Breaking News

Kannauj News : शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखो का हुआ नुकसान

रिपोर्ट : हिमांशु तिवारी

कन्नौज।मंगलवार की सुबह पुराने बीएसए कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग की लपटों ने पीछे फलों के गोदाम को भी जलाकर राख कर दिया।ऐसे में दुकानदारों के मुताबिक लाखों रूपये का नुकसान हो गया हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के डॉक बंगला रोड स्थित पुराने बीएसए कार्यालय में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।धीरे धीरे आग ने अपना भयंकर रूप धारण कर लिए।इसी कारण बीएसए कार्यालय की खिड़कियों से पीछे बनी फलों की गोदाम तक पहुंच गई।जहा गोदाम में खड़े लकड़ी के बने ठेले और फल जलकर राख हो गए।घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

कैसे चला आग लगने का पता

मंगलवार को जब सफाईकर्मी रोज की तरह सफाई करने गया तो देखा कि पुराने बीएसए कार्यालय की खिड़की से धुआं उठ रहा हैं।इतना देखते ही उसने सफाई नायक अनिल बाल्मिकी को जानकारी दी।इसके बाद अनिल ने गोदाम में रखे सामान के मालिकों को बताया। तत्पश्चात घटना स्थल के निकल सरकारी टंकी की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया।जबकि दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना कर दी।20 मिनट में घटना स्थल पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।किंतु बीएसए ऑफिस में रखे दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए।घटना की जानकारी होते ही डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एडीएम आशीष कुमार ने निरीक्षण भी किया।

दुकानदार ने बताया इतने लाख का नुकसान

दुकानदार मोहमद जीशान ने बताया है कि उनको एक सफाई नायक के द्वारा आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।इसके बाद वह जब घटना स्थल पर पहुंचा।तब तक गोदाम में रखे सभी फल और ठेले जलकर राख हो चुके थे।जिनकी कीमत करीब चार से पांच लाख रुपए हैं।इस गोदाम में भूरा,सौरभ,शहानुल और इस्लाम के फल और ठेले थे।