रिपोर्ट : हिमांशु तिवारी
कन्नौज।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे भारत में सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में जिले के ठठिया नगर के आदर्श इंटर कॉलेज, लवकुश इंटर कॉलेज सहित् अन्य विद्यालयो में परिषद के कार्यकर्ताओं के माध्यम से सदस्यता संपन्न कराया गयी।

जिला संगठन मंत्री चित्रांशु ने बताया है कि परिषद से जुड़कर कैसे राष्ट्र हित की भावना लेकर हर क्षेत्र मे सफलता प्राप्त की जाए। इसके बारे में कहा विद्यार्थी कल का नहीं आज का नागरिक है।हमारा काम सिर्फ शिक्षण संस्थानों में शिक्षा लेना ही नहीं ब्लकि आज के नागरिक होने के साथ आज की मूल्य भूत समस्याओं के निवारण पर काम करना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए।
जिले के प्रवास पर आए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य सिंह ने बताया है कि विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में प्रतिपादित कर भारत का पुनर्निर्माण कार्य में लगी है।विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्रनीति की विचारधारा से काम करने को किया प्रेरित इसी के साथ विद्यालय में सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है