3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Kannauj News : कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा विशाल जनसमुदाय‚ गंगा में लगाई श्रद्धा की डूबकी‚ प्रशासन रहा अलर्ट‚ देखें क्या बोले डीएम

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

कन्नौज जिले में कार्तिक पूर्णिमा पर दूर–दूर से श्रद्धालु कन्नौज पहुंचे‚ जहां पतित पावनी मां गंगा के महादवी घाट पर लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस दौरान विशाल जनसमुदाय देखने को मिला। लागातार ज्यादा संख्या में लोगों के गंगा जी पर पहुंचने का सिलसिला जारी है‚ भीड़भाड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिख रही है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है। प्रशासन की तरफ से गंगा स्नान के लिए एक खास जगह भी बनाई गयी जिसमें बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गयी है जिससे किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न हो सके। लोगों को निगरानी के लिए जल पुलिस का भी बंदोबस्त किया गया है। जो लोगों को गहरे पानी में न जाने की अपील भी कर रही है और साथ ही सीटी बजाकर पुलिस सचेत भी कर रही है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देर रात से ही लोगों के स्नान करने का सिलसिला जारी है और यह स्नान लगातार आज शाम तक चलता रहेगा। कन्नौज के आस–पास के सभी जिलों के साथ–साथ दूर–दूर से श्रद्धालु गंगा स्नान करने को पहुंच रहे है। कुछ लोग मनौती पूरी होने और गंगा जी में शादी के बाद मौर्य सिराने की रस्म करने भी गंगा जी मे आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पहुंचे। जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने एक साथ गंगा में डुबकी लगाकर रस्म पूरी कर ली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया‚ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के साथ पुलिस फोर्स ने गंगा घाट का निरीक्षण भी किया इसके साथ ही मौके का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार ने लोगों को गहरे पानी में न जाने की अपील भी की है।

डीएम ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा पर व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आज  यहाँ पर आप देख रहे है कार्तिक पूर्णिमा का जो यह मेला है यहां गंगा जी पर तो रात से ही लोग अपना स्नान कर रहे है और यहां महादेवी घाट जनपद कन्नौज में लगातार लोगों का यहां तांता है। हरदोई से भी लोग आ रहे है। हमारे कन्नौज के है ही है। लोग गंगा जी में स्नान कर रहे है। यहां पर व्यवस्था भी है। फोर्स की काफी व्यवस्था हैं जल पुलिस भी है। हमारी जो नगर पालिका की टीमें है‚ जिला पंचायत के भी लोग है। तो यहां लोगों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए व्यवस्था भी की गयी है और लगातार मजिस्ट्रेट और पुलिस डियूटी भी कर रहे हैं और हमें लगता है कि यह देर शाम तक इस तरह से लोगों का आवागमन रहेगा।

लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई जल पुलिस

जिलाधिकारी शुभ्रान्त  कुमार ने बताया कि किसी तरह से कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। इसके लिए हमारे जल पुलिस के जवान है जो यहां पर घूम रहे है और स्नान के लिए क्षेत्र चिन्हित किया गया है वह सुरक्षा की दृष्टि से ठीक है‚ और वहां पर बैरिकेडिंग भी की गयी है। वहां पर हमारे पुलिस के जवान खड़े हुए हैं सीटी बजाकर लोगों को सावधान कर रहे है। तो एक तरह से वहां पर सर्विलांस है लोगों को मना किया जा रहा है कि गहरे क्षेत्रों में न जायें और स्नान का लगातार यह कार्य चल रहा है।