रिपोर्ट : संतोष तिवारी
सोमबार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रधालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाकर स्नान किया और पतित पावनी माँ गंगा की महा आरती का आयोजन किया गया। कान्यकुब्ज शिक्षा एवं समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने आये हुए श्रद्धालुओं से गंगा माँ को स्वच्छ रखने की अपील करते हुये कहा माँ गंगा हमारे जीवन मे बहुत महत्व रखती है गंगा माँ हमारे जीवन का उद्धार तो करती ही है साथ मे हम सबको पालती है माँ गंगा के किनारे हजारों परिवार की जीविका चलती है ऐसी पतित पावन गंगा के हम दर्शन प्राप्त करके हम सबका जीवन धन्य हो गया है आज के पवित्र मौके पर हम गंगा माँ से उत्तराखंड के काशी की सुरंग में फंसे मजदूरो की कुशलता की कामना करते है और उनके बाहर सुरक्षित निकल आने की कामना करते है।
इस मौके पर संजय दुबे टिल्लू दुबे मनोज कठेरिया सभासद वीरपाल सभासद दीपू यादव पूर्व सभासद धर्मवीर पाल बलवीर प्रधान शशिकांत प्रधान अजय दोहरे फूल सिंह राजपूत गौतम कुशवाहा धर्मेन्द्र कुशवाहा पदम् सिंह भदौरिया अतुल मौर्य उदयवीर यादव देवराज बलराम यादव बबलू दीपक सहितसैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे ।
आई जी कानपुर ने जलेसर गंगाघाट का किया था निरीक्षण


गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है