3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Kannauj News : चाचा ने की ताबड़तोड़ फायरिंग‚ गोली लगने से एक की मौत‚ दो घायल

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वहीं भूमि विवाद में चाचा ने लाइसेंसी बंदूक से भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। कई माह से दोनों पक्षों आपसी रंजिश चली आ रही थी जिसके बाद आज चाचा ने भतीजे को देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी आजाद उर्फ बंटू कठेरिया आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव थे। वही उनके चाचा सूरजपाल से कई सालों से आपसी रंजिश जमीन विवाद को लेकर चली आ रही थी। वही किसी बात को लेकर आज देर शाम जब दोनों पक्षों में विवाद हुआ, तो विरोध करने पर चाचा सूरजपाल ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली सीधे सतेन्द्र आजाद उर्फ बंटू कठेरिया को लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना के बाद चाचा मौके से भाग गए। परिजनों ने घायल आजाद उर्फ बंटू कठेरिया को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही एक बार फिर आजाद समाज पार्टी के महासचिव को गोली मारकर हत्या कर देने की खबर जैसे ही जिले में फैली वैसे ही आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पनप गया। जिसको देखते ही गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया गोलीकांड की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन समय से पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे गांव में लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थाने की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

चाचा ने भतीजे के गाली मारकर की हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० अरबिंद कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तालग्राम थाना अंतर्गत जयसिंहपुर गांव है वहां पर  शाम को लगभग 7 बजे सूचना मिली थी कि गांव में गोली चल गयी है। उस पर तत्काल पुलिस मौके पर गई थी। मौके पर यह बात सामने आई कि चाचा और भतीजे है। इनके आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों से जो जानकारी की गयी है‚ उसमें है कि जो एक सूरज पाल है‚ उनके लड़के के साथ में सतेन्द्र और उसके भाई लोगों ने झगड़ा किया था। उससे गुस्सा करके जो सूरज पाल है उसने अपनी सरकारी लाइसेंसी बंदूक है उससे उसने फायर किया जिससे सतेन्द्र  उर्फ वंटू को गोली लग गयी। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गयी। उसके दो भाइयों को माइनर इंजरी है। उनको हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है अब वह खतरे से बाहर है। मौके पर पुलिस मौजूद है इसमें विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूरा प्रकरण परिवार के विवाद का आपसी विवाद का है। जिसकी मौत हुई है वह और जिसने मारा है वह आपस में सगे चाचा भतीजा है। इनका आपस में पहले से विवाद था।