Kanpur News – नींद की झपकी ने ले ली जान, खाई में डीसीएम गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा
कानपुर समाचार – मौत की खबर पहुंचते ही घर में छाया मातम, जानिए कहां हुआ ये हादसा
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश में मार्ग दुर्घटनाओं के लिए माना जाने वाला कानपुर का कोई भी दिन शायद ऐसा हो जो खाली जाता हो। क्योंकि आए दिन किसी न किसी को अपनी जान गवाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही एक हादसा शुक्रवार की तड़के सुबह हुआ। जिसमें एक डीसीएम चालक की नींद की झपकी उसकी मौत बन गई।
जानिए कहां हुआ ये हादसा
हृदयविदारक यह हादसा कानपुर के शिवराज थाना क्षेत्र में हुआ। जहां के कानपुर से कन्नौज हाईवे पुल पर एक तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी अचानक हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। जिसकों देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी डीसीएम से चालक को बचाना चाहा तो पाया कि उसकी मौत हो गई है।
जानिए कौन था मृतक चालक
मौके पर मौजूद पुलिस ने जब चालक की शिनाख्त की तो उसके कपड़ों से मिले लाइसेंस से ज्ञात हुआ कि मृतक का नाम रंजीत कुमार पाल है, जो ग्राम अलमऊं जगन्नाथपुर थाना गोपीगंज जिला संत रविदास नगर का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि हादसा मृतक चालक को नींद आ जाने की वजह से हुआ।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21