3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kannauj News : मां अन्नपूर्णा जन सेवा समिति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

छिबरामऊ नगर में सौरिख रोड पर सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर के सामने गरीबों को 10 रुपए की थाली में स्वादिष्ट भोजन मिलता है। जनसेवा का एक वर्ष पूर्ण होने पर मां अन्नपूर्णा जन सेवा समिति ने  सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीम उमाकांत तिवारी ने समिति की इस योजना की सराहना करते हुए कहा गरीब का पेट भरना सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा आज के दौर में मात्र 10 रुपए थाली में भोजन मिलने की कल्पना तक नहीं की जा सकती लेकिन नगर के समाजसेवी युवाओं विपिन गुप्ता व दीपक गुप्ता ने इसे प्रारंभ करके प्रेरणादायक कार्य किया है। यह दोनों छोटी रसोई बड़ा दिल करके चला रहे हैं। समिति के सहयोग के लिए मैं हर समय तैयार हूं। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा आज के दौर में केवल 10 रुपए में थाली भोजन देना बहुत बड़ी बात है। यह व्यवस्था आगे भी सुचारू रूप से चलती रहे, इसमें हम सभी सहयोग प्रदान करेंगे। संचालन कर रहे विख्यात कवि ओमप्रकाश शुक्ल ‘अज्ञात’ ने कहा दोनों युवाओं ने 10 रुपए थाली भोजन की शुरुआत नगर में शांतिनिकेतन विद्यालय के बाहर वर्ष 2017 में की थी। बीच में लॉकडाउन के कारण काम रोकना पड़ा लेकिन इसके बाद यहां पर फिर से शुरुआत की गई। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर की बालिकाओं यशस्वी पांडेय व जया राठौर ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। माल्यार्पण, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में लॉन बॉल्स की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल, सुमन पाराशर, प्रभा पांडेय, भाकियू (अवधेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, पवन गुप्ता, श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, मां नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता टिल्लू, महामंत्री संदीप दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी पप्पी, हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक अनुराग अग्निहोत्री, चंद्रभान गुप्ता मुन्ना, गौरव अमर त्रिपाठी, अमित भारतीय, बृजेश गुप्ता, शिवम दुबे, रामनारायन पाल, श्री राम कथा वाचक प्रशांतानंद चंदन, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला, रमेश गुप्ता कन्हैया एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामानंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सेमी ऑटोमेटिक मेकिंग मशीन से बनाई जाती हैं रोटियां

मां अन्नपूर्णा जन सेवा समिति के विपिन गुप्ता ने कहा मां कालिका देवी मंदिर के सामने जयगुरुदेव रेस्टोरेंट में यह सुविधा प्रारंभ की गई है। नगर में पहली बार सेमी ऑटोमेटिक रोटी मेकिंग मशीन लगाई गई है। केवल 10 रुपए की थाली में एक सब्जी व चार रोटी परोसी जाएंगी। यदि हमें जन सहयोग मिलेगा तो उस थाली के आइटमों में और बढ़ोतरी हो सकती है। समिति के दीपक गुप्ता ने कहा भोजन थाली मिलने का समय सुबह 11 से 3 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक है।