चार महीने की मजदूरी नही देने की वजह से मजदूर महिला और उसके पति ने सचिव की चप्पलों से पिटाई कर दी और वही पर पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगो के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दे की पूरा मामला बांदा जनपद के नरैनी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत खरोच का है जहां पर कार्य कर रहे हैं सचिन रोहित पटेल शुक्रवार को पंचायत भवन के अंदर अपने सहायक के साथ कार्य कर रहे थे तभी पंचायत भवन में साफ सफाई करने वाली महिला रेखा और उसका पति गणेश अंदर आया और सचिव से पिछले 4 महीने की मजदूरी मांगने लगा तभी दोनों के बीच कहां सुनी हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने सचिन पर चप्पलों की टी की और जमीन पर पटक दिया और वही पर खड़े लोगो ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही सचिव ने तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दी हैं वही कोतवाल ने बताया की मुकदमा दर्ज लिया गया है और दोनो को पकड़ लिया गया है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है