3

Recent News

Kolkata Stampede: दुर्गा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर! कई घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir में CEO के बाद डिप्टी CEO की नियुक्ति की तैयारी! जानिए कौन हैं चंदन राय, जिनका नाम सबसे आगे..

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: अखिलेश यादव के BJP से '12 साल, 12 सवाल', बोले- बैंक मजबूत हैं तो गरीबों के खाते से पैसे क्यों कट रहे?

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

नवरात्रि में Akshara Singh की आवाज में रिलीज हुआ ‘दुर्गा मइया से सीखऽ..’, मनोज भावुक के बोल और मधुकर आनंद का संगीत..

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर! घुसपैठ की कोशिश थी या प्लान था कुछ और? जांच जारी..

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

3

Recent News

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

Breaking News

Kanpur News: कानपुर में पकड़ी गई महिला चोर, खुशियों भरे आंगन से चोरी कर ले गई थी मासूम बेटी

कानपुर न्यूज़: 23 दिन बाद बेटी को पाकर बदहवास हुई माँ, ग्रामीणों ने लगाया पुलिस जिंदाबाद का नारा 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 

Kanpur News: कानपुर की साढ़ थाना पुलिस को बीती रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसके चलते साढ़ पुलिस ने बीते 23 दिनों से लापता मासूम को बरामद कर आरोपी महिला चोर को हिरासत में लेते हुए मासूम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं लापता मासूम को पाकर परिजनों व ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है। 

 
जानिए कहां से चोरी हुई थी बच्ची 

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि भूरा साढ़ थाना क्षेत्र के बरईगढ गांव का रहने वाला एक मजदूर है, जो कि मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित परिजनों के अनुसार बीती 15 दिसंबर दोपहर को जब भूरा की साढ़े तीन वर्ष की बेटी घर के बाहर खेल रही थी,तभी पड़ोस की रहने वाली महिला कोमल खेत से साग तोड़ने के बहाने उसको लेकर फरार हो गई थी।
मासूम के लापता होने के दौरान परिजनों ने मासूम की खोजबीन करना शुरू कर दी थी। वहीं  काफी खोजबीन के दौरान मासूम की जानकारी न होने पर परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी,जिस दौरान साढ़ थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर दबिश देते हुए मासूम की तलाश शुरू कर दी थी।
 
बीती रात मिली सफलता 
 
बीती रात साढ़ पुलिस ने रनिया स्थित एक मकान में दबिश देने के दौरान आरोपी महिला को हिरासत में लेते हुए मासूम को बरामद कर लिया। पुलिस ने मासूम को बरामद करने के दौरान परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीँ मासूम के मिलने के दौरान परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की ग्रामीण प्रशंसा कर रहे है।
साढ़ थाना अध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि बरईगढ की रहने वाली पड़ोसी महिला कोमल भूरा की मासूम बेटी को लेकर फरार हो गई थी, जिसकी तलाश के चलते टीम गठित कर दबिश दी जा रही थी। बीती रात महिला को रनिया से हिरासत में लेने के दौरान मासूम अर्पिता को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।वही आरोपी महिला से पूछताछ के दौरान अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
23 दिन सूनी रही माँ की गोद 
 
अपनी नन्ही परी को पाकर माँ बदहवास सी हो गई थी और जैसे ही बच्ची को अपनी गोद में लिया तो उसके ख़ुशी के आंसू माँ की ममता को झलका रहा था वहीं ख़ुशी से झूम उठा पिता भूरा ख़ुशी से रोकर साढ़ पुलिस का शुक्रिया अदा करता रहा इस नज़ारे को देख ग्रामीणों ने भी पुलिस की तारीफ की।