3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Breaking News

Kanpur News: खलीफा ए अव्वल हज़रत अबूबक्र सिद्दीक़ रजि0 की ज़िन्दगी की ईमान व अमल के लिये रौशन मीनार है – मौलाना मुहम्मद अकरम जामई

कानपुर न्यूज़: जमीयत उलेमा शहर व मज्लिस तहफ्फुज़ खत्मे नुबुव्वत के ज़ेरे एहतमाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यौमे सिद्दीक़े अकबर मनाया गया

 
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर

Kanpur News: हज़रत अबूबक्र सिद्दीक़ रज़िअल्लाहु अन्ह के यौमे वफात 22 जमादिउस्सानी 13 हिजरी के सम्बन्ध से पूर्व की भांति आज जमीयत उलेमा शहर व मज्लिस तहफ्फुज़ खत्मे नुबुव्वत कानपुर की जानिब से नगर अध्यक्ष डा. हलीम उल्लाह खां की सरपरस्ती व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी की निगरानी में कार्यालय जमीयत बिल्डिंग रजबी रोड, जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम जाजमऊ और मस्जिद नूर समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यौमे सिद्दीक़े अकबर रजि0 मनाया गया है। 

 
जानिए क्या बोले मौलाना मुहम्मद अकरम जामई
 
जलसा सिद्दीक़े अकबर से सम्बोधित करते हुए जमीयत उलेमा शहर कानपुर के उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अकरम जामई ने कहा कि खलीफा ए अव्वल हज़रत अबूबक्र सिद्दीक़ रजि0 की ज़िन्दगी की ईमान व अमल के लिये रौशन मीनार है। आप रजि0 नबियों के बाद सबसे ऊंचा मक़ाम रखने वाले हैं। नगर उपाध्यक्ष मौलाना नूरूद्दीन अहमद क़ासमी ने कहा कि मर्दां में सबसे पहले इस्लाम कुबूल करने वाले हज़रत सिद्दीक़े अकबर हैं। मस्जिद नूर के इमाम मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी ने कहा कि हज़रत अबूबक्र सिद्दीक़ ही वह खुशनसीब हैं जो रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बचपन के दोस्त और साथी थे। 
 
उपस्थित रहे यह पदाधिकारी 
 
इस अवसर पर कारी मुजीबुल्लाह इरफानी, मौलाना मुहम्मद शफी मज़ाहिरी, मौलाना नूरूद्दीन अहमद क़ासमी, मुफ्ती सैयद मुहम्मद उस्मान क़ासमी, मौलाना मुहम्मद फरीदुद्दीन क़ासमी, मुफ्ती सऊद मुर्शिद क़ासमी, मुफ्ती अजीजुर्रहमान क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अंजुम मज़ाहिरी, मौलाना मुहम्मद आमिर क़ासमी, मौलाना अब्दुल्लाह क़ासमी, मौलाना मुहम्मद कौसर जामई, मुफ्ती वासिफ क़ासमी, मौलाना मुहम्मद समीन क़ासमी, मौलाना मुहम्मद दाऊद क़ासमी, हाफ़ि़ज़ मुहम्मद यूसुफ, मौलाना अब्दुल जब्बार क़ासमी, मौलाना मुहम्मद मसूद जामई, मौलाना मुहम्मद शाहिद क़ासमी, मुफ्ती मुहम्मद हारून क़ासमी, क़ारी शम्शुल हुदा, मौलाना हबीबुर्रहमान क़ासमी, मौलाना मुहम्मद तारिक़ क़ासमी, मौलाना मुहम्मद शुऐब मुबीन मज़ाहिरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।