Kanpur News: 17 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 8 तक के सभी स्कूल, जल्दी पढ़िए डीएम महोदय का आदेश
कानपुर न्यूज़: शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने जारी की अवकाश की अधिसूचना, आगे पढ़िए किस कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसमें कानपुर नगर में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी महोदय का यह निर्देश आने वाली 17 तारीख तक प्रभावी रहेगा। यानि अब कानपुर नगर के सभी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे जिसमे कक्षा 8 तक के विद्यालय शामिल किये गए हैं।
इसके पूर्व 15 जनवरी तक का था आदेश
आपको बताते चलें कि अभी तक यह आदेश 15 जनवरी तक जारी था लेकिन इस वर्तमान समय में मौसम जारी अलर्ट के चलते छुट्टी का समय बढ़ाते हुए अब 17 जनवरी तक कर दिया गया है। जिसकी एक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है जिसमें साफ़ लिखा हुआ है कि जिलाधिकारी महोदय कानपुर नगर द्वारा प्रद्दत निर्देशानुसार में जनपद में अत्यधिक ठंड/शीतलहर/घना कोहरा होने की स्थिति में छात्र/ छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में संचालित समस्त बोर्डों के सरकारी तथा गैरसरकारी विद्यालयों ( प्ले ग्रुप से कक्षा 8 तक ) में दिनांक 15.01.2024 से दिनांक17.01.2024 तक शीत अवकाश घोषित किया जाता है
डीएम महोदय के इस आदेश से अभिवावक हुए खुश
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर द्वारा दिए गए इस आदेश से अभिवावक भी खुश थे क्योंकि पिछले तीन दिनों में रिकार्ड तोड़ रही सर्दी को देखते हुए सभी के मन में यह ही चल रहा था कि स्कूलों की छुट्टिया बढ़ा दी जाएँ तभी रविवार की दोपहर डीएम महोदय द्वारा इस आदेश को पढ़ते ही सभी ने ख़ुशी जाहिर की है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26