Kanpur News: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में जन जागरण रैली का आयोजन, जयकारों से गूंजा शहर
कानपुर न्यूज़: रथ में सवार थे प्रभु श्री राम, हनुमान की सेना लगा रही थी जय श्री राम का नारा, जानिए कैसा था रैली का नजारा
रिपोर्ट – संजीव शुक्ला – कानपुर नगर
श्री श्याम जी सखा मंडल (पंजी.) कानपुर द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं अविस्मरणीय बनाने हेतु एक भव्य जन जागरण कार रैली का आयोजन गणेश उद्यान फूलबाग से किया गया, जिसमें सर्वप्रथम भगवान श्री राम का एक भव्य सुसज्जित रथ तैयार कराया गया। रैली में भगवान श्री राम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी महाराज का विग्रह विराजमान कर प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री राम जी प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र अग्रवाल एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री शिवाकांत महाराज द्वारा प्रभु श्री राम की आरती की गई तथा जय श्री राम के उद्घोष के साथ पूरा फूलबाग मैदान गूंज उठा तत्पश्चात रैली को हरी झंडी दिखाकर अतिथियों द्वारा कार रैली का प्रारंभ किया गया।
101 गाड़ियों का था काफिला
भगवान श्री राम के साथ रथ के साथ मंडल द्वारा 101 गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया, जिसमें सभी गाड़ियों में भगवान श्री राम के चित्र के साथ भगवा ध्वज लगाकर सुसज्जित किया गया भगवान श्री राम का काफिला बिरहाना रोड में प्रवेश किया चारों तरफ से भगवान श्री राम के रथ के ऊपर राम नाम की जय जयकार के साथ पुष्प वर्षा होने लगी सोना चांदी ज्वैलर्स बिरहाना रोड पर प्रभु श्री राम की कार रैली का भव्य स्वागत किया गया, नयागंज से घंटाघर माल रोड होते हुए भगवान श्री राम की कार रैली की लाल बंगला पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी और प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक अलग ही उत्साह दिख रहा था जगह-जगह महिलाओं बुजुर्गों द्वारा प्रभु की आरती की गई।
वितरण किया गया प्रसाद
हरजिंदर नगर शिव कटरा होते हुए कार रैली छप्पन भोग चौराहा श्याम नगर पर श्री बद्री विशाल समिति कानपुर द्वारा प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे जहां पर भगवान की आरती के साथ-साथ भगवान श्री राम के भक्तों के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। किदवई नगर पर श्री राम जानकी मंदिर में प्रभु श्री राम की कार रैली का अद्भुत स्वागत किया गया। प्रभु श्री राम के स्वागत में मंदिर को लाइटों और फूलों से सुसज्जित कर 51 दीपक से आरती की गई एवं भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। फजलगंज लाजपत नगर स्वरूप नगर होते हुए प्रभु श्री राम की रैली एमराल्ड गार्डन पहुंची जहां पर एमराल्ड गार्डन सोसायटी के लोगों द्वारा पूर्व से ही सभी व्यवस्थाएं स्वागत को लेकर की गई थी।
श्री राम के भजनों ने मोह लिया था मन
कानपुर शहर के सुप्रसिद्ध भजन गायक राम पांडे द्वारा “हे आर्य पुत्रों हे राम भक्तों तुम्हें अयोध्या बुला रही है” एवं “युग रामराज का आ गया शुभ दिन यह आज आ गया हुई जीत सनातन धर्म की घर-घर भगवा लहरा गया। भजन गाकर सभी को राम नाम की गंगा में डुबो दिया गया। हर ओर से पुष्प वर्षा प्रभु राम के रथ पर होने लगी वी.आई.पी. रोड परेड होते हुए कर रैली नई सड़क चंदेश्वर हाते पर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में पहले से ही भगवान श्री राम का इंतजार कर रहे सनातनियों में जय जय सियाराम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
अंत में रैली को किया गया समाप्त
रैली का समापन प्रभु श्री राम की आरती के साथ हुआ ततपश्याद सभी में प्रसाद वितरण हुआ। इस पूरे आयोजन के लिए श्री श्री राम जी द्वारा श्री श्याम जी शाखा मंडल को अनंत शुभकामनाएं दी गई एवं पंडित शिवाकांत जी महाराज द्वारा पूरी रैली में राम भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया गया तथा सनातन का ध्वज लहराया गया पूरे कार्यक्रम में प्रशांत अग्रवाल, मनीष शर्मा, अंकित अग्रवाल, निखिल रूहिया, तरुण गुप्ता, शुभम अग्रवाल, गोपाल बगड़िया, अमित कौशल, आदि लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 7