Kanpur News: कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने हाथों में पकड़ ली झाड़ू, पीएम मोदी का सपना करेंगे साकार
कानपुर न्यूज़: रविवार की सुबह आईपीएस अखिल कुमार ने पुलिस वालों संग की साफ़ सफाई, सफाई अभियान में योगदान देने का है प्रयास
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस में आईपीएस लॉबी में से एक हैं आईपीएस अखिल कुमार जो 1994 बैच में यूपी पुलिस विभाग में बतौर आईपीएस बनकर सेवा दे रहे हैं। स्वभाव से तेज तर्रार और अपराधियों के खिलाफ उनका सख्त तेवर उनकी कार्यप्रणाली को दर्शाता है लेकिन रविवार की सुबह उनकी कार्यप्रणाली में कुछ अलग ही देखने को मिला जिसने न केवल सरकार के अभियान में अपना सहयोग दर्शाया बल्कि जनता के बीच बहुत बड़ा जागरूकता वाला सन्देश देने का काम किया है।
चलिए आगे पढ़िए ऐसा क्या कार रहे हैं IPS अखिल कुमार ने
रविवार की सुबह अचानक नीले ट्रैक शट में घने कोहरे के बीच अपने सम्बंधित विभाग के पुलिस कर्मचारियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार अचानक रिजर्व पुलिस लाइन पहुंच गए। जहां उन्होंने सीधे पुलिस लाइन में पड़े कूड़ा करकट को उठाने लगे। आखिरकार अखिल कुमार क्या कर रहे थे यह देख उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मचारी अचंभे में पड़ गए। तभी आईपीएस अखिल कुमार द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा की गई सफाई अभियान की जागरूकता को दोहराने लगे। बस क्या था मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मचारी सब कुछ समझ गए और तुरंत अपने पुलिस कमिश्नर के इस सफाई कार्य में योगदान देने के लिए हाथों में झाड़ू उठा ली और पूरी रिजर्व लाइन में सफाई करने में जुट गए।
आग की तरह फैली खबर को अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी जुट गए इस अभियान में
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार की इस जागरूकता कार्य की खबर जैसे ही जिले के सम्पूर्ण पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के कानों तक पहुंची तो वह भी निकल पड़े बाहर और हाथों में झाड़ू लेकर जुट गए। कुछ ऐसा ही दूसरा नजारा कानपुर के साउथ में देखने को मिला जहां पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार द्वारा कैम्प कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ वृहद स्तर पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया।
इस तरह की जागरूकता है जरूरी
आईपीएस अखिल कुमार की इस जागरूकता की झलक यह दर्शाती है कि अगर उनके जैसा देश का हर एक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे तो अपना देश अपना प्रदेश सबसे स्वच्छ कहलायेगा। जो भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे बड़ा सपना है। जिसे अखिल कुमार निभा रहे हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25