3

Recent News

Rajasthan Election में BJP का दबदबा! 4178 वार्ड जीते, कांग्रेस पीछे; कहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट तो कहीं RLP को जीरो..
UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

3

Recent News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Breaking News

Kanpur News: सीएम योगी जी सुन लो इस महिला की गुहार, न्यायाधीश के आदेश पर न्याय नहीं दिला प् रही कमिश्नर पुलिस

कानपुर न्यूज़: नगर मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद अब तक बना हुआ है कब्ज़ा, जानिए कैसे कलक्टरगंज पुलिस पर हावी हुए कब्जेदार, फिर पीछे हट गई पुलिस
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी आप से मेरी अपील है कि मेरे द्वारा ट्रस्ट से मिली किराए की जमीन पर बनी अपने हिस्से की दुकान को कब्जे से मुक्त कराकर मेरे साथ न्याय करा दो – मैं एक असहाय महिला हूं – कब्जेदार मेरे बच्चों को जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं और कलक्टरगंज पुलिस कब्जेदारों के दबाव में आकर पीछे हट गई है – जबकि माननीय न्यायाधीश कानपुर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा दुकान को कब्जे से अविलम्ब मुक्त कराए जाने का अंतिम आदेश भी जारी किया गया है लेकिन कब्जेदार अभी भी बेख़ौफ़ होकर काबिज बने हुए हैं। 
 
वीडियो वायरल करके – पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर और अब मीडिया के जरिये की है गुहार 
 
यह शब्द है कानपुर की रहने वाली नीलिका चौधरी के। जो कानपुर नगर के कलक्टरगंज की पुरानी दाल मंडी स्थित ट्रस्ट की भूमि पर बने भवन संख्या 59 / 129 में वर्षों से बतौर किरायेदार के रूप में रह रहीं हैं। नीलिका चौधरी का कहना है कि आज से नौ वर्ष पूर्व उन्होंने अपने किराए की जगह पर बनी दुकान में व्यापार हेतु श्याम सुन्दर नाम के व्यक्ति से पार्टनरशिप तय की थी। जिसमें शराब  लाइसेंस होने के चलते तय साझेदारी में लाइसेंस श्याम सुन्दर का था और दुकान मेरी थी। समय बीतता गया और श्याम सुन्दर बतौर साझेदारी के व्यापार करता रहा लेकिन कुछ वर्ष बाद श्याम सुन्दर से जब दुकान खाली करने को कहा गया तो वह टाल मटौली करने लगे। जिसके बाद उनकी नियत में खोट को देखते हुए माननीय न्यायालय की शरण में गई तो वहां सुनवाई के बाद प्रार्थिनी को न्याय मिला और कलकटरगंज पुलिस को अविलम्ब रुप से कब्ज़ा मुक्त कराये जाने का आदेश पारित किया गया। 
 
पुलिस गई थी कब्ज़ा कराने मगर लौटी खाली हाथ 
 
इस सम्बन्ध में नीलिका चौधरी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार कलक्टरगंज पुलिस दिनांक 2 और 11 जनवरी 2024 को कब्ज़ा कराने मौके पर पहुंची हुई थी लेकिन कब्जेदार श्याम सुन्दर की तरफ से उनके मिलने वालों ने विवाद शुरू कर दिया। जिसको बढ़ता देख कलक्टरगंज पुलिस ने अपने कदम पीछे हटा लिए और तब से आज तक उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। 
 
अब सीएम जी से की है गुहार – पुलिस आयुक्त तक नहीं पहुंची है खबर 
 
पीड़ित महिला नीलिका चौधरी का कहना है कि जब उन्हें न्याय नहीं मिला है तो उन्होंने एक पत्र कानपुर नगर के कमिश्नर ऑफ़ पुलिस अखिल कुमार जी को भेजा था लेकिन उस पर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उन्हें पुलिस कमिश्नर महोदय से अभी भी न्याय की आस बनी हुई है।  पर इन्तजार के बाद अब उन्होंने अपने प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से न्याय की गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय जरूर दिलाया जाये।