3

Recent News

Rajasthan Election में BJP का दबदबा! 4178 वार्ड जीते, कांग्रेस पीछे; कहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट तो कहीं RLP को जीरो..
UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: हाजी सलमान मामले में भाजपा vs भाजपा! विधायक और बड़े BJP नेता भिड़े, बुलाई गई 35 बिरादरियों की महापंचायत..

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

3

Recent News

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

UP Politics: गाजियाबाद के लोनी में भाजपा के अंदर चल रहा विवाद अब खुले शक्ति प्रदर्शन में बदल गया है।…

Breaking News

Kanpur News: यूपी में जारी है कोहरे का कहर, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की हुई मौत

कानपुर न्यूज़: प्रदेश में घने कोहरे ने मचा रखी है तबाही, फिर हुई धुंध के चलते एक युवक की मौत, जानिए कहां 
 
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 

Kanpur News: उत्तर मध्य में भीषण ठंड के बीच पड़ रहे घने कोहरे का कहर इस तरह से तबाही मचाए हुए है कि आये दिन किसी न किसी की मौत होना अब आम बात सी हो गई है। कुछ इसी कहर का एक नजारा कानपुर में फिर से देखने को मिला। जहां एक तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमे कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के चलते हुआ था जिसमें मृतक युवक को कोहरे के चलते डिवाइडर नहीं दिखाई दिया था। 

आगे पढ़िए कहां हुआ हादसा    
 
हादसा कानपुर के बिल्हौर सर्किल में चौबेपुर थाना कस्बे में कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर बिठूर मोड़ के पास मंगलवार सुबह  जब घने कोहरे के चलते शिवराजपुर की तरफ से कानपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक कार के अंदर ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
राहगीरों ने की थी जान बचाने की कोशिश 
 
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गाड़ी के अंदर से निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कार चालक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई तो मालूम हुआ कि मृतक युवक का नाम अंकित पुत्र सर्वेश सिंह है जो कानपुर के स्वरूप नगर स्थित साईं धाम अपार्टमेंट का रहने वाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक अंकित के  परिजनों को फोन कॉल कर हादसे की सूचना दी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चौबेपुर थाना प्रभारी के अनुसार कोहरे के चलते हादसा हुआ है क्षतिग्रस्त कार थाने में लाई गई है।
 
मौत की सूचना से मचा गया कोहराम 
 
अंकित की मौत की खबर जैसे ही उसके घर को पहुंची तो पूरा परिवार सख्ते में चला गया। परिवार के सभी लोग रोने चीखने लगे। अंकित परिवार का सबसे चाहता सदस्य था जिसकी मौत के गम को लेकर परिवार पर दुःख का पहाड़ सा टूट गया है।