3

Recent News

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अब फ्री में मिलेगा ब्लू वेरिफिकेशन बैज, सेल्फी वीडियो से होगी पहचान; AI फेक प्रोफाइल्स पर लगेगी लगाम

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने मानीं तीनों मांगें; जंतर-मंतर से घर लौटे प्रदर्शनकारी..

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी तेज, TGT-PGT समेत कई पदों पर होगी भर्ती..

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

3

Recent News

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Facebook Verified: अगर आप फेसबुक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में…

NEET Protest: करीब 36 दिनों तक जंतर-मंतर पर चला NEET परीक्षा विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन…

UP Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।…

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर…

Breaking News

Kanpur News: सीसीटीवी में कैद हुई दिल को दहला देने वाली तस्वीर, ट्रेन में फसकर खिचता चला गया व्यक्ति, जानिए कहां

कानपुर न्यूज़: जल्बाजी बानी थी बुजुर्ग की मौत, हादसे को देखकर सभी को लेना होगा सबक, आगे पढ़िए क्यों 
 
कानपुर न्यूज़: शिवा शर्मा / ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर 
 
Kanpur News: मंगलवार की सुबह से सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखते ही आप की रूह कांप जाएगी। क्योंकि वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक व्यक्ति अपनी साइकिल लेकर बंद क्रॉसिंग को जल्दबाजी में पार करना चाहता था लेकिन तभी अचानक तेज रफ़्तार ट्रेन का गुजरना हो जाता है जिसकी चपेट में आते ही बुजुर्ग व्यक्ति फसकर हवा की तरह घसीटता हुआ चला जाता है और कुछ दूर बाद वह झटका खाकर छिटक कर दूर गिर जाता है। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा गया तो उस बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
 
जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा 

दिल विदारक यह दर्दनाक और खौफजदा यह हादसा सचेंडी थाना क्षेत्र का है जहां सचेंडी गांव निवासी 65 वर्षीय धनीराम कुशवाहा रविवार की शाम पांच बजे घर को वापसी कर रहे थे तभी वह अपनी साइकिल लेकर पनकी पड़ाव की क्रॉसिंग पर पहुंचे तो क्रॉसिंग बंद थी जिसके चलते धनीराम ने जल्दबाजी के चक्कर में क्रॉसिंग को फांदकर पार करना चाहा। लेकिन तभी रफ़्तार भरते हुए ट्रेन का गुजरना हो गया। जिसकी चपेट में आते हुए धनीराम ट्रेन में फसकर खिचता चला गया और उसकी मौत हो गई। 

मौत के बाद घर में छाया मातम और जानिए किस तरह से हुआ था हादसा 
 
धनीराम पेशे से राजमिस्त्री था। धनीराम के अपने पीछे पत्नी शिव देवी और नौ संतान बब्लू, गोविंद, अरुण, संजय, लक्ष्मी, मीरा, जानकी, रानी, रेखा को छोड़ गया है। जिनमें बेटियों की शादी हो चुकी है। मौत के बाद बड़े बेटे बबलू ने बताया कि उनके पिता घर से साइकिल लेकर काम पर निकले हुए थे। बंद क्रॉसिंग क्रॉस करते समय वह साइकिल लेकर निकल गए थे लेकिन साइकिल में बंधी एल्यूमिनियम की फनटी पीछे निकली थी। पटरी पार के बाद पीछे निकली फनटी ट्रेन की चपेट में आ गई जिसके चलते वह हादसे का शिकार हो गए। जीआरपी गोविंद नगर ने पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
हम सभी को लेना होगा सबक 
 
धनीराम की मौत हकीकत में चिंताजनक है। दुःख सभी को है लेकिन धनीराम की मौत का वीडियो देखकर हमको और आपको सभी को यह सबक लेना चाहिए कि अगर कहीं भी कोई जल्दबाजी की जाती है तो उसका दृश्य ऐसा हो सकता है इसलिए कभी इस तरह की जल्दबाजी कतई न  हादसों से बचकर रहें क्योंकि सावधानी हटी तो दुर्घटना जरूर घटी।