3

Recent News

Kolkata Stampede: दुर्गा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर! कई घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir में CEO के बाद डिप्टी CEO की नियुक्ति की तैयारी! जानिए कौन हैं चंदन राय, जिनका नाम सबसे आगे..

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: अखिलेश यादव के BJP से '12 साल, 12 सवाल', बोले- बैंक मजबूत हैं तो गरीबों के खाते से पैसे क्यों कट रहे?

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

नवरात्रि में Akshara Singh की आवाज में रिलीज हुआ ‘दुर्गा मइया से सीखऽ..’, मनोज भावुक के बोल और मधुकर आनंद का संगीत..

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर! घुसपैठ की कोशिश थी या प्लान था कुछ और? जांच जारी..

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

3

Recent News

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

Breaking News

Kanpur News: धरती पर दिखने लगी प्रभु श्री राम की महिमा, राम धुन सुनकर मरीजों को मिल रही ऊर्जा

कानपुर न्यूज़: राम नाम से हो रहा ऊर्जा का संचार, मेडिकल कॉलेज में मरीज सुन रहे राम की धुन  
 
रिपोर्ट: शिवा शर्मा कानपुर

Kanpur News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रभु श्री राम के स्वागत में बनाया गया स्वाति मिश्रा का भक्ति संगीत “मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जायेंगे – राम आएंगे – राम आएंगे अंगना सजायेंगे”  धरती पर सच होते दिखने लगे हैं। जिसका एक नजारा हमको देखने को मिल रहा है कानपुर के हैलट अस्पताल में जहां अपना इलाज करा रहे मरीज अब राम की धुन सुनकर ऊर्जावान से हो रहे हैं। इस नज़ारे को देखकर मानों ऐसा लग रहा है कि कलयुग में अब श्री राम अपनी महिमा को भेज चुके हैं जिसकी शक्ति अलग अलग दृश्यों में प्रतीत की जा सकती है। 
 
एक सप्ताह में दिखा शक्ति का उदाहरण 
 
कानपुर: अयोध्या धाम में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, उससे पहले ही पूरा देश राममय हो चुका है। श्री राम के प्रभाव से चिकित्सा संस्थान और चिकित्सक गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से सम्बद्ध लाला लाला लाजपत राय चिकित्सालय के न्यूरो साइंस विभाग में मरीजों को राम धुन का मरहम लगाना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह पहले शुरू हुए इस अभिनव प्रयोग का असर भी दिखने लगा है। सिर पर चोट लगने से उत्तेजित मरीजों का मस्तिष्क राम धुन सुनने से शांत हो रहा है। मरीजों का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो रहा है। अब मेडिकल छात्रों से राम धुन का मरीजों पर होने वाले असर का अध्यन कराने की तैयारी है। 

डॉक्टर मनीष ने जो बताया वो चौकाने वाला था 
 
न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने राम धुन का यह अनूठा प्रयोग मरीजों पर करना शुरू किया है। डॉ मनीष ने बताया कि न्यूरो सर्जरी विभाग में सिर पर चोट लगने से मरीज गंभीर स्थिति में आते है। सिर पर चोट से उबरने के में उन्हें काफी समय लगता है,,इसलिए इलाज के साथ भगवान के भजन से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का अभिनव प्रयोग शुरू किया गया है। 
 
आगे पढ़िए और क्या बताया 

डॉ. मनीष सिंह का कहना है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कारण चारों तरफ राम नाम की गूँज है। गीत संगीत भजनों में श्री राम की महिमा का बखान हो रहा है। राम सबके है, इसलिए मरीजों को दर्द से उबारने के लिए राम धुन भी सुना रहे हैं, उन्होंने बताया की वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों के मोबाइल पर राम धुन अपलोड कराई गई है। दूसरे धर्म संप्रदाय के मरीजों को स्वजन अपने हिसाब से इसे कर रहे हैं, उन्हें सुबह शाम मध्यम सुर में राम धुन सुनाई जा रही है। इसके लिए नर्सिंग स्टाफ से लेकर रेजिडेंट को भी निर्देश दिए गए है। 

इस तरह से दिखी राम धुन की शक्ति 

डॉ मनीष सिंह के मुताबिक राम धुन सुनने के बाद मरीजों में बदलाव दिखने लगा है। मरीजों का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर सामान्य स्तर पर पहुंचने लगा है,,मरीजों को दर्द में आराम मिलने से उनको अच्छी नींद भी आ रही है, उनका कहना था की मरीजों के इलाज संग ईश्वर से मरीज के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करते हैं।आपको बता दें कि संगीत थेरेपी का मरीजों में होता है। बर्शते ध्वनि बहुत हल्की होनी चाहिए। सुनने में अच्छी लगने से तनाव और थकान दूर होती है। मूड अच्छा होता है और दर्द में आराम मिलता है, इससे मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।