3

Recent News

Yoga Day: बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया योग, कहा - “योग को धर्म से जोड़ना गलत”, मंत्री भी रहे मौजूद..

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बरेली से एक अहम और चर्चा में रहने वाला संदेश सामने आया…

Pilibhit News: चिता की लकड़ियां चोरी, अंतिम संस्कार रुक गया - मरते इंसान का भी सम्मान नहीं? लोगों ने घेरा थाना..
Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली - "बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?"

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, बताया जा रहा इसे दुनिया की सबसे घातक टीम..

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

3

Recent News

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बरेली से एक अहम और चर्चा में रहने वाला संदेश सामने आया…

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Breaking News

सपा-कांग्रेस गठबंधन: 7 साल बाद मिलकर चुनाव लड़ेगी सपा और कांग्रेस, इन 17 सीटों पर ऐसे हुआ समझौता

सपा-कांग्रेस गठबंधन: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस ने सपा द्वारा दिए गए 17 सीटों के ऑफर को स्वीकार कर लिया है। बाकी बची 63 सीटों पर सपा और उसके सहयोगी दल अपने प्रत्याशी उतारेंगे। बुधवार के दिन दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी साझा की।

बता दें कि 21 फरवरी की दोपहर तक यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचातानी चल रही थी। इससे पहले मंगलवार को सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया था। लेकिन साथ ही साथ सपा ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी थी। इस सूची में सपा ने 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। इसके अलावा अखिलेश यादव के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने से ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस इस ऑफर को ठुकरा देगी।

samajwadi party and congress party announces their alliance for loksabha election 2024

लेकिन बुधवार की दोपहर लखनऊ में दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर गठबंधन का एलान कर दिया। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित थे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

सपा-कांग्रेस गठबंधन: प्रियंका गांधी को दिया श्रेय

गठबंधन का एलान करते हुए कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस पूरे देश को जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने इस गठबंधन को अंजाम तक पहुंचाने का श्रेय प्रियंका वाड्रा गांधी को दिया। उन्होंने कहा कि “हम उनके प्रति आभार जताते हैं कि उनके प्रयासों से ही यह गठबंधन अंजाम तक पहुंचा है।” उधर, अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के बारे में जवाब देते हुए बताया अविनाश पांडेय ने कहा कि “वह अपनी सुविधानुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।”

नीचे उन 17 सीटों की सूची है, जिनपर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी -:

1- रायबरेली
2- अमेठी
3- कानपुर नगर
4- फतेहपुर सीकरी
5- बांसगांव
6- सहारनपुर
7- प्रयागराज
8- महाराजगंज
9- वाराणसी
10- अमरोहा
11- झांसी
12- बुलंदशहर
13- गाजियाबाद
14- मथुरा
15- सीतापुर
16- बाराबंकी
17- देवरिया

सपा ने यहां किया समझौता

सबसे खास बात ये है कि सपा द्वारा जारी की गई तीसरी सूची में पार्टी ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल के नाम का एलान कर दिया गया था। लेकिन अब इस सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इससे यह साफ है कि गठबंधन बनाने और भाजपा से लड़ने के लिए केवल कांग्रेस ने ही नहीं बल्कि सपा ने भी समझौता किया है। वहीं सपा के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा भी कि हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं।

7 साल बाद फिर हुआ गठबंधन

बताते चलें कि 7 साल बाद कांग्रेस और सपा दोबारा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 2017 में दोनों दल विधानसभा चुनाव में साथ आए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार सपा और कांग्रेस का गठबंधन यूपी में भाजपा को टक्कर दे पाएगा या नहीं। क्योंकि साल 2017 में दोनों दलों के गठबंधन के बावजूद बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की थी।

 

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/farmer-set-himself-on-fire-during-protest-in-muzaffarnagar/