3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kannauj News : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने मनाया स्कूलों में धूमधाम से 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट : पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले के सरस्वती शिशु मंदिर कानून गोयन स्कूल में  आज आजादी का 78वाँ पर्व बहुत ही भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में प्रातः काल 8.30 बजे विद्यालय के उपाध्यक्ष सुभाष जी पाल ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ, इसके बाद भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय के नारों से वातावरण देशभक्ति मय हो गया। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारों से पूरा विद्यालय  परिसर गुंजायमान हो उठा।
विद्यालय परिसर में उपस्थित स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा और दिल में आजादी की उमंग लेकर स्वतन्त्रता के पर्व में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिख रहे थे ।  प्रधानाचार्य आशीष कुमार  दीक्षित् ने आगंतुक अतिथि विद्यालय उपाध्यक्ष  सुभाष जी पाल, विद्यालय समिति के संरक्षक अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंधक राजेश मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष  विमल भट्ट एवं पूर्व प्रोफेसर सी पी शुक्ला आदि सभी अतिथियों का परिचय करवाया। आगंतुक अतिथियों का विद्यालय के भैया बहिनों द्वारा वैज अलंकरण कर सम्मान किया गया।  कार्यक्रम का संचालन  शिवकुमार राजपूत जी ने किया।
इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा एवम मां भारती के वीर अमर सपूतों के सम्मुख  पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात कक्षा सप्तम की बहिनों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों में सक्षम कश्यप बंदिता आर्यश राजपूत नव्या तिवारी ने अपनी नृत्य एवं गीत के द्वारा स्कूल के प्रांगण को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया  इसी क्रम में  छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत पर नृत्य  एवं स्वच्छता अभियान पर एकांकी के मनमोहक प्रदर्शन ने  उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी पी शुक्ल ने सभी भैया बहिनों को संबोधित करते हुए कहा कि ये दिन देश के उन वीरों की गौरव गाथा और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अंग्रेजों के दमन से देश आजाद कराने में अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था एवं हमे उन्हें हमेशा स्मरण रखना चाहिए।  प्रधानाचार्य  आशीष दीक्षित ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी स्कूली बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई   आभार व्यक्त किया। अंत में सभी स्कूली बच्चों ने मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्य परिवार  जितेन्द्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, विनोद यादव, रविंद्र यादव, बांकेलाल, आरती तिवारी, मंजू मिश्रा, पूजा मिश्रा, राहुल तोमर, राहुल यादव, सत्यम तोमर, अमृता सिंह आदि सभी ने अपना योगदान दिया।

गुरूकुल स्कूल में बच्चों ने किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहर के कानून गोयान स्कूल में भी 78वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह झण्डारोहण के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की‚ जिसके बाद लगातार दोपहर तक बच्चों के कार्यक्रम चलते रहे। इस बीच कई बच्चों ने अपनी–अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों के बीच स्वतंत्रता दिवस को मनाने का क्या उद्देश्य है इस बात की भी जानकारी दी।
गुरूकुल स्कूल के प्रबंधक नीतिश श्रीवास्तव ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी देते हुए उसके महत्व को बताया। आखिर में सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार श्रीवास्तव‚ मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।