कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन और स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने उद्यमिता के महत्व के बारे में बताया मुख्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से मेलोडी पॉलिप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल सेठ सहित फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन शामिल रहा। उन्होंने उद्यमिता की चुनौतियों और अवसरों पर विचार साझा किया।

उद्यमिता एवं स्टार्टअप का युग, अवसरों की कमी नहीं
चार्टर्ड अकाउंटेंट गोविंद महेश्वरी ने टैक्स के मामले में छात्रों को नई जानकारी दी। प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी ने छात्रों को नए विचारों के साथ संघर्ष कर सफलता से शिखर तक जाने की प्रेरणा दी कुल सचिव डॉक्टर अनिल कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान युग उद्यमिता एवं स्टार्टअप का है जिसमें अवसरों की कोई कमी नहीं है।

वितरित हुए उद्यमिता विकास के प्रमाण पत्र
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में स्टार्टअप की भूमिका विषय पर पैनल चर्चा हुई इस पर विशेषज्ञों ने छात्रों एवं विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए नए समन्वयक के साथ विचार विमर्श किया समापन पर फैकल्टी उद्यमिता विकास कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है