3

Recent News

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

3

Recent News

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

Breaking News

Kannauj News : खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बस, एक दर्जन लोग घायल

रिपोर्ट : संदीप शर्मा 

यूपी के कन्नौज जिले मे दिल्ली से लखनऊ जा रही सवारियों से भरी एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई।  दुर्घटना में 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
उपचार के लिये घायलों को कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है ।मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेई ने सभी घायलों के हाल चाल लेते हुए बेहतर इलाज किए जाने के लिए डाक्टरों से बात की है ।

बताते चलें कि डबल डेकर बस बीती सायं दिल्ली से सवारियां लेकर लखनऊ के लिये रवाना हुई थी। बस में 34 सवारियां बताई गई हैं। जैसे ही सुबह चार बजे के करीब बस एक्सप्रेस वे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ कट 190 प्वाइंट के करीब पहुंची, इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना से बस में सवार महिला पुरुष यात्री वाहनों की भिडंत से जहां जाग गये ।

वहीं दुर्घटना से हड़कंप मच गया। दुर्घटना की सूचना पर यूपीडा और पुलिस टीम भीमौके पर पहुंची और बचाव राहत कार्य शुरू हुआ। एंबुलेंस की सहायता से बस में सवार घायलों को उपचार के लियेमेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। यहां दुर्घटना में घायल गोरखपुर की प्रीति, गाजियाबाद के आरुष शर्मा, अयोध्या के चितौरा निवासी शैलेंद्र कुमार, मध्यप्रदेश के भिंड निवासी कमल किशोर, भिंड निवासी अनूप कुमार, गोरखपुर निवासी अयान, बसारतपुर गोरखपुर निवासी दीप्ति, गोरखपुर के हर्ष कुमार, सिद्धार्थ नगर निवासी सचिन शुक्ला,महाराजगंज निवासी सतीश मिश्रा, बस ड्राइवर सुनीत सिंह का उपचार जारी था। दुर्घटना में छिटपुट घायल प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य के लिये रवाना हो गये। दुर्घटना का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेई ने बताया कि सुबह बजे एक डबल देकर बस जो कि लखनऊ से दिल्ली जा रही थी, आगरा एक्स्प्रेस वे पर 190 किलोमीटर कट पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी। बस मे कुल 34 सवारियाँ थी जिसमे कुल 12 लोग घायल हुए थे, तत्काल थाना और यूपीड़ा टीम द्वारा सभी घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा उपचार हेतु भेजा गया । सभी घायलों की स्थिति समान है किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं है सभी का उपचार कराने के बाद उनको उनके ग्ंतब्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया।