3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kannauj News : कड़कती बिजली और झमाझम बारिश के बीच रोहिणी नक्षत्र में जन्में माखन चोर

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ कन्हैया जी का जन्मोत्सव मनाया गया।  तिर्वा,छिबरामऊ, गुरसहायगंज, कन्नौज, शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों,सहित जिले भर में सुबह से ही प्रभु के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। घरों से लेकर मंदिरों और कई सार्वजनिक स्थानों को आकर्षक झांकियों से सजाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। कान्हा के जन्मोत्सव को लेकर मिष्ठान, तरह तरह के व्यंजन, चन्नामृत, पंजीरी, पुआ, सहित तमाम प्रकार के भोग प्रभु को अर्पण करने को बनाये गये थे। जिधर देखो उधर प्रभु के आगमन को लेकर लोगों में भक्ति की आस्था साफ नजर आ रही थी।

सायं होते ही चहुंओर मेले जैसा नजारा नजर आने लगा था। तिर्वा नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में स्थानीय लोगो ने सजीव राधा कृष्ण की झांकी का कार्यक्रम भी प्रस्तुत कराने के अलावा आकर्षक झांकी भी सजाई। मंदिरों में भी प्रभु जन्म के कार्यक्रम होते नजर आये। लोगों के बीच छोटे छोटे बच्चे कान्हा का वेश धरे जैसे अपनी अनुपम छटा को अलग ही बिखेरते हुये नजर आ रहे थे। स्कूलों में भी कन्हैया के जन्मोत्सव को लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। आखिर वह घड़ी आई तो चंद मिनट पहले से ही पूजा पाठ का दौर शुरू हो चला। प्रभु को गंगाजल, शहद, दूध, दही, आदि से शाही स्नान कराकर सजाते हुये अंग वस्त्र पिनहाये गये। इसके बाद प्रतीकात्मक फल खीरे को प्रभु के जन्म का समय होते ही काटा गया।

इस बीच शंख और घंटों वाद्य यंत्रों की धुनों पर जैसे आसमान गूंज सा उठा, नंद के आनंद भयो, जय यशोदा लाल की, हांथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की,, आदि गीतों पर लोग थिरकते हुये नजर आ रहे थे। रोहिणी नक्षत्र होने के अलावा रिमझिम बारिश और कड़कती बिजली के बीच माखन चोर कन्हैया का जन्मोत्सव विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ मनाया गया। प्रभु के जन्म के बाद भक्तों को जगह जगह प्रसाद का भी जमकर वितरण किया गया।  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया। देर रात तक जगदीश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही।