3

Recent News

Yoga Day: बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया योग, कहा - “योग को धर्म से जोड़ना गलत”, मंत्री भी रहे मौजूद..

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बरेली से एक अहम और चर्चा में रहने वाला संदेश सामने आया…

Pilibhit News: चिता की लकड़ियां चोरी, अंतिम संस्कार रुक गया - मरते इंसान का भी सम्मान नहीं? लोगों ने घेरा थाना..
Viral Video: फैंस को गलियाने वाली हरियाणवी डांसर का एक और वीडियो, बोली - "बस करो, अब आत्महत्या कर लूँ क्या?"

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, बताया जा रहा इसे दुनिया की सबसे घातक टीम..

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: महिलाओं का टूटा सब्र, पतियों की शराब से परेशान होकर ठेका ही तोड़ डाला.. सड़क पर फेंकी लाखों की शराब!

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

3

Recent News

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बरेली से एक अहम और चर्चा में रहने वाला संदेश सामने आया…

Viral Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक…

IND vs ENG 2026 Team: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट…

Pilibhit News: पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। थाना जहानाबाद…

Breaking News

Kannauj News : घर पर अकेली किशोरी को देख शोहदे ने की छेड़छाड़‚ विरोध करने पर सिरफिरे ने किया पीड़िता को लहूलुहान 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

एक सरफिरे शोहदे ने घर पर मौजूद एक 17 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर पहले उससे छेड़छाड़ की, और विरोध करने पर उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सरफिरे के हमले से घायल रक्तरंजित किशोरी को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया। यहां उसकी हालत में सुधार था। घटना को लेकर एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को भेजा गया है। जल्द ही आरोपी हमलावर को गिरफ्तार किया जायेगा।
जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में किशोरी अपने घर पर अकेली थी। परिजन खेत पर गये हुये थे। इसी मौके का फायदा उठाकर गांव का ही एक सरफिरा युवक आशीष घर पर घुस आया। युवक ने पहले किशोरी से छेड़छाड़ की, और उसके द्वारा विरोध करने पर सरफिरे ने किशोरी पर ब्लेड से हमला बोल दिया। हमले में किशोरी के हाथों की दोनों नसें कट जाने से वह रक्तरंजित हो गई। इसी बीच किशोरी का भाई और उसकी मां मौके पर पहुंचे। घटना को देख किशोरी की मां ने हमलावर युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गया।
मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिले के एसपी अमित कुमार आनंद के संज्ञान में भी मामला आया, तो उपरोक्त मामले में तत्काल एक्शन लेने के निर्देश पुलिस को दिये गये। जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार को ले जाई गई किशोरी का उपचार शुरू किया गया, लेकिन रक्तश्राव बंद नहीं हो सका। जिसके बाद किशोरी को उपचार के लिये तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के उपरांत किशोरी की हालत में सुधार था।