3

Recent News

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

UP MLC Election 2026: 20 शहरों में हंगामा, सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए; बोले- जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल कर लूंगा!
3

Recent News

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

समाजवादी पार्टी जम्मू कश्मीर चुनाव में दिखाएगी ताकत, 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

जम्मू कश्मीर में चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में देश की तीसरी सबसे ज्यादा सासदों वाली पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा) भी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

इण्डिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है समाजवादी पार्टी

गौरतलब है कि तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद समाजवादी पार्टी अभी तक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल नहीं कर पाई है। सपा की गिनती अभी भी क्षेत्रीय दलों में ही होती है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए सपा को उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी अपना वोट प्रतिशत बढ़ाना होगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, समाजवादी पार्टी ने जम्मू कश्मीर की 10 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

जम्मू कश्मीर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जिया लाल वर्मा।

सपा के जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष जिया लाल वर्मा शनिवार को लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिलेंगे। वर्मा ने अखिलेश यादव से मिलने का वक्त मांगा है, जिसमें वे चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। अखिलेश यादव ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची को फाइनल करेंगे।समाजवादी पार्टी के इस कदम से जम्मू कश्मीर के चुनावी समीकरण में नया मोड़ आने की संभावना है।