पुलिस आरक्षी भर्ती के चौथे दिन की प्रथम पाली में आयोजित हो रही परीक्षा के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों निरीक्षण का किया गया । परीक्षा सकुशल सम्पन्न करायी जा रही है, इसके अतिरिक्त ड्यटी में लगे समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

दक्षिण जोन के सभी 11 परीक्षा केन्द्रों का पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवींद्र कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश में हो रही आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन की प्रथम पाली में दक्षिण जोन के सभी 11 परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर चेकिंग, फ्रिस्किंग करने के बारें में जानकारी व सभी अभ्यर्थियों से भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा केन्द्र के आस-पास यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने, अनावश्यक रूप से भीड़ को परीक्षा केन्द्र के आस-पास एकत्र न होने देने व परीक्षा को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
