3

Recent News

BRICS Summit 2026: विदेशी मेहमानों को मिला खास गुडी बैग, जानें किस राज्य का कौन-सा प्रोडक्ट हुआ शामिल?

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: घर से मिलीं चार लाशें, पत्नी और बेटियों की हत्या से सनसनी! कातिल ने वारदात के बाद चाय बनाकर पी, फिर फरार..

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा! Gulf के 3 बड़े रास्ते बंद, दुनिया में फिर मचेगा कोहराम?

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: भारत में हो रहे BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों और मेहमानों के स्वागत…

Crime News: जयपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। करधनी इलाके में…

Middle East War: भारत समेत पूरी दुनिया के सामने एनर्जी सप्लाई को लेकर एक बड़ा संकट खड़ा होता दिख रहा…

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Breaking News

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: सुहागरात पर दूल्हे को सांप ने डसा, शादी के कुछ घंटों बाद मौत; बदायूं में खुशियां मातम में बदलीं..

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिले के उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सुहागरात पर 22 वर्षीय दूल्हे बबलू की संदिग्ध रूप से सांप के डसने से मौत हो गई। गुरुवार को दुल्हन को विदा कर घर लाने वाला बबलू कुछ ही घंटों बाद जिंदगी की जंग हार गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि नई-नवेली दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी के कुछ घंटों बाद बिगड़ी दूल्हे की तबीयत

परिजनों के अनुसार, बबलू गुरुवार को शादी के बाद अपनी पत्नी को विदा कर घर लाया था। देर रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। शुरुआत में परिवार को लगा कि सामान्य तकलीफ होगी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी।

डॉक्टरों ने जताई सांप के डसने की आशंका

बबलू के पिता कुंवर पाल मौर्य ने बताया कि सबसे पहले वे उसे एक निजी क्लीनिक लेकर गए, लेकिन वहां इलाज नहीं हो सका। इसके बाद उसे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद आशंका जताई कि बबलू को सांप ने डसा है और उसके शरीर में जहर फैल चुका है। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन एंबुलेंस से बबलू को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के कुछ घंटों बाद ही बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

12 जगह झाड़-फूंक कराई, फिर भी नहीं बची जान

बबलू के पिता ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा सांप के डसने की आशंका जताने के बाद परिवार इलाज के साथ-साथ झाड़-फूंक कराने वालों के पास भी गया।

उन्होंने बताया कि बबलू को करीब 12 अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया, लेकिन कहीं भी उसकी जान नहीं बच सकी।

शरीर पर नहीं मिला सांप के काटने का कोई निशान

इस घटना की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि परिजनों को बबलू के शरीर पर सांप के काटने का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला।

कुंवर पाल मौर्य ने बताया कि उन्होंने सपेरे को बुलाकर पूरे घर की तलाशी भी कराई, लेकिन कहीं भी सांप नहीं मिला। इसके बावजूद डॉक्टरों और झाड़-फूंक करने वालों ने सांप के डसने की संभावना जताई।

शनिवार को हुआ अंतिम संस्कार

शुक्रवार रात हुई इस दर्दनाक घटना के बाद शनिवार सुबह परिजनों ने बबलू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में मातम का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, उजड़ गया सुहाग

सबसे ज्यादा दर्द नई-नवेली दुल्हन नीतू के हिस्से आया। वह अभी सुहाग के जोड़े में ही थी और शादी की कई रस्में बाकी थीं। शुक्रवार सुबह होने वाली रस्मों का इंतजार था, लेकिन उससे पहले ही पति की मौत की खबर ने उसकी जिंदगी बदल दी।

जिस पति के साथ उसने पूरी जिंदगी बिताने के सपने देखे थे, वह शादी के कुछ घंटों बाद ही हमेशा के लिए साथ छोड़ गया। पति की मौत के बाद नीतू कई बार बेहोश हो गई और उसकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है।

पिता बोले- “हमारी दुनिया उजड़ गई”

बबलू के पिता कुंवर पाल मौर्य अपने बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने रोते हुए कहा,

“अब क्या बताएं… हमारी दुनिया उजड़ गई।”

उन्होंने बताया कि बड़े अरमानों से बेटे की शादी की थी। बबलू खेती-किसानी में उनका हाथ बंटाता था और परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था।

परिवार में पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी ममता की शादी हो चुकी है, जबकि बबलू दूसरे नंबर का था। दो बेटियां और एक बेटा अभी अविवाहित हैं।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

बबलू की मां रामवती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की शादी के लिए वह कई दिनों से तैयारियों में जुटी थीं। उन्हें बार-बार मंडप में बैठे सेहरा बांधे अपने बेटे की तस्वीर याद आ रही है।

घर में जहां कुछ घंटे पहले शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है।

पूरे गांव में शोक का माहौल

रियोनाई गांव में इस घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है। शादी की खुशियां देखते ही देखते गहरे मातम में बदल गईं। गांव के लोग परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।