3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

मुख्यमंत्री के सचिव के भाई गंगा में डूबे, स्वास्थ्य विभाग में थे डिप्टी डायरेक्टर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में उफनती गंगा नदी में एक और हादसा हो गया। शनिवार को नानामऊ घाट पर स्नान करने आए स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन गौरव गंगा के तेज बहाव में डूब गए। उनके साथ आए लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गौरव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निजी सचिव अनुपम सिंह के चचेरे भाई हैं।

गौरव, अपने तीन अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए नानामऊ घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। उनके साथियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंगा की तेज धारा में विलीन हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

गौरव स्वास्थ्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे और उनके पिता रमेश चंद्र सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। गंगा में डूबने की सूचना पर गौरव की पत्नी श्रेया मिश्रा, जो महाराष्ट्र के अकोला जिले में न्यायाधीश हैं, भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

गौरव के चचेरे भाई अनुपम सिंह, बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है और स्टीमर की मदद से उनकी खोज जारी है।

इस पूरी घटना ने परिजनों और साथियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार प्रयासरत है, और एनडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। गंगा के तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है, लेकिन सभी प्रयासों को जारी रखा गया है।