3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

Kannauj News : स्कूल वाहन चालक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

आर्थिक हालत खराब होने और गृह कलेश के चलते एक 55 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक कन्नौज शहर के एक निजी स्कूल में वाहन चालक भी था। घटना की जानकारी के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

#रोते विलखते परिजन

जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के नई बस्ती गांव निवासी 55 वर्षीय राकेश पुत्र मुन्नालाल सबिता का शव शनिवार की सुबह घर से एक कि.मी दूर स्थिति बाग में आम के पेड़ की टहनी के सहारे लटकता मिला। नित्य किया को निकले ग्रामीणों ने जब पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।  मृतक के परिजनों का कहना था, कि उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिस कारण राकेश कन्नौज के एक निजी स्कूल में वाहन चालक भी थे, और बच्चों को लाने ले जाने की नौकरी करते थे।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

परिजनों के मुताबिक उनके पास 10 विशे खेत था। नौकरी और खेती से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च उठाया जाता था। ग्रामीणों में उपरोक्त घटना को लेकर जहां गृह कलेश का मामला भी सामने आया। वहीं परिवार के आर्थिक हालत भी ठीक ना होने की भी बात सामने आई। परिवार के सदस्य कलह जैसी किसी प्रकार की बात से इंकार कर रहे हैं।  गांव में चर्चा यह भी रही कि, कुछ दिन पूर्व मृतक ने जहरीला पदार्थ पीकर भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन उसको बचा लिया गया था।
बताते चलें कि, मृतक के परिवार में चार पुत्रियां और तीन पुत्र भी हैं। राकेश की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के सूचना पर इंदरगढ़ थाना प्रभारी पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।  पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।  मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था