3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Mahakumbh 2025: भगवा रंग में रंगी जाएंगी 7,000 बसें, प्रयागराज में तैयारियां जोरों पर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने 7,000 से अधिक रोडवेज बसों का संचालन सुनिश्चित किया है। खास बात यह है कि इनमें अधिकांश बसों को भगवा रंग में रंगा जाएगा। यह पहल कुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसके अलावा, “पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ” का संदेश देने के लिए विशेष लोगो भी बसों पर प्रदर्शित किया जाएगा।

भगवा रंग में नजर आएंगी रोडवेज बसें

आपको दें कि UPSRTC ने घोषणा की है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाली बसों को भगवा रंग में रंगा जाएगा। बीएस-6 श्रेणी की नई बसों के साथ पुरानी बसों को भी इस रंग में तैयार किया जा रहा है। हाल ही में शामिल की गई 220 इलेक्ट्रिक बसें भी इसका हिस्सा होंगी। हालांकि, एसी बसें जैसे जनरथ और स्कैनिया अपने मौजूदा रंग में ही रहेंगी।

आपातकालीन स्थितियों के लिए QRT सेल

महाकुंभ के दौरान लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ मेडिकल सेवाओं का भी ध्यान रखा गया है। मेला परिसर में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए छह क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की जाएंगी। ये टीमें इंटरसेप्टर वाहनों और वॉकी-टॉकी के साथ चौबीसों घंटे निगरानी करेंगी। क्षेत्रीय और केंद्रीय कंट्रोल रूम से बस स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के जरिए नज़र भी रखी जाएगी।

मुख्य स्नान के दिनों पर विशेष फोकस

प्रशासन द्वारा महाकुंभ 2025 के मुख्य स्नान के दिन—13, 14, 29 जनवरी, 3, 12, और 26 फरवरी—यात्रियों की अधिकतम संख्या को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इन दिनों शटल बस सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और बसों के संचालन की निगरानी तेज़ की जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएं

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को प्रयागराज ले जाने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। स्थानीय मार्गों पर 550 शटल बसें, 200 सिटी बसें, और 350 अन्य बसें तैनात की जाएंगी। श्रद्धालुओं को महाकुंभ की यात्रा यादगार बनाने के साथ ही “पॉलिथीन मुक्त महाकुंभ” अभियान के तहत बसों पर “महाकुंभ 2025” का लोगो भी लगाया जाएगा। यह संदेश देगा कि श्रद्धालु प्राकृतिक परिवेश में पॉलिथीन का उपयोग न करें और स्वच्छता बनाए रखें।

मेंटेनेंस की विशेष व्यवस्था, सोशल मीडिया पर चर्चा

बसों के मेंटेनेंस के लिए प्रयागराज के विभिन्न बस स्टेशनों पर कार्यशालाएं स्थापित की गई हैं। यहां फिटर, इलेक्ट्रीशियन, बॉडी मैकेनिक, और अन्य विशेषज्ञ तैनात रहेंगे ताकि बस सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। वहीं, सोशल मीडिया पर अधिकाँश लोगों द्वारा यह माना जा रहा है कि महाकुंभ 2025 के लिए UPSRTC का यह व्यापक प्रबंधन श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावना का सम्मान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।