3

Recent News

Sugar Price Update: सरकार के 2 बड़े कदम और चीनी के दाम में बड़ी गिरावट; 67 से 55 रुपये किलो हुई एक्स-मिल कीमत..

Sugar Price Update: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले…

Pilibhit में चोरों का एनकाउंटर! ज्वैलरी की दुकान से उड़ाए थे लाखों के जेवर; मुठभेड़ में पीलीभीत पुलिस ने टांग में मारी गोली..
Crime News: सनसनीखेज! कोर्ट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार बदमाशों ने सिर में मारी गोली..

Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में सोमवार शाम करीब 6 बजे कोर्ट के सामने गोलीबारी की…

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी का गेंद से कमाल! 4 गेंद में लिए 2 विकेट; दलीप ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल था..

Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में गेंद से ऐसा कमाल…

Sugar Price India: चीनी की कीमतों ने छुआ आसमान! बदले जरूरी नियम; आयात पर सरकार का बड़ा फैसला..

Sugar Price India: देशभर में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्र की…

3

Recent News

Sugar Price Update: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत की खबर है। पिछले…

Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा शहर में सोमवार शाम करीब 6 बजे कोर्ट के सामने गोलीबारी की…

Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में गेंद से ऐसा कमाल…

Sugar Price India: देशभर में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्र की…

Breaking News

UP News: जी का जंजाल बनी किटी पार्टी : महिला ने ठगे 14 लाख, खुद को बताया IAS अफसर की पत्नी

UP News: लखनऊ के इंदिरा नगर में एक महिला के खिलाफ खुद को आईएएस अफसर की पत्नी बताकर एक परिचित महिला और उसके परिवार से धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी महिला ने किटी पार्टी के बहाने मेलजोल बढ़ाया और फिर 14 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी पर अन्य महिलाओं से भी डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

किटी पार्टी से बढ़ी दोस्ती और फिर शुरू हुआ धोखा

दरअसल, पीड़ित महिला नेहा गाडरू के मुताबिक, दो साल पहले उनकी मुलाकात बाल विहार कॉलोनी निवासी रश्मि सिंह और उनके परिवार से हुई थी। रश्मि ने खुद को आईएएस अफसर की पत्नी बताते हुए एक किटी पार्टी ग्रुप शुरू किया था, जिसमें नेहा समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। शुरुआत में तो यह मेलजोल सामान्य था, लेकिन बाद में रश्मि ने धीरे-धीरे पैसे मांगने शुरू कर दिए।

एमबीबीएस और पायलट बनने के लिए मांगी रकम

रश्मि सिंह ने नेहा से अपनी बेटी के एमबीबीएस की फीस और बेटे के पायलट बनने के लिए रकम मांगनी शुरू की। इस बीच नेहा ने रश्मि को 19 लाख रुपये दे दिए। हालांकि, रश्मि ने भरोसा जीतने के लिए पांच लाख रुपये लौटाए, लेकिन बाकी रकम वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद, बकाया रकम मांगने पर उल्टा रश्मि ने उसे डराने के लिए कोर्ट का नोटिस भेजना शुरू कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। फिलहाल आरोपी महिला रश्मि सिंह और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, और आगे की जांच की जा रही है।

अधिक महिलाओं से भी धोखाधड़ी का आरोप

नेहा ने आरोप लगाया कि रश्मि और उनके परिवार ने न सिर्फ उसे, बल्कि अन्य महिलाओं को भी ठगा है, जिससे कुल मिलाकर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य पीड़ितों को भी न्याय मिल सके।