3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

Yamuna Expressway Accident: जगद्गुरु कृपालु महाराज की बेटी की हादसे में मौत, दो बेटियां गंभीर

Yamuna Expressway Accident: रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जगद्गुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी और जगद्गुरु कृपालु परिषत की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया। हादसे में उनकी दो बहनें, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी और डॉ. श्यामा त्रिपाठी समेत 5 अन्य लोग घायल हो गए। सभी को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

डॉ. विशाखा त्रिपाठी अपनी बहनों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से सिंगापुर के लिए फ्लाइट पकड़ने जा रही थीं। वे टोयोटा कैमरी कार में सवार थीं। दनकौर क्षेत्र में सुबह 5 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार समेत दो अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। घायलों को पहले ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और फिर अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉ. विशाखा की मृत्यु हो गई।

yamuna-expressway-accident-dr-vishakha-tripathi-passes-away

हादसे के बाद कैंटर चालक फरार

हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर में भारी मात्रा में कॉर्टन लदा हुआ था। पुलिस ने कैंटर जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है। जेवर कोतवाल मुनेंद्र सिंह के अनुसार, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

कृपालु महाराज की विरासत संभाल रहीं थीं डॉ. विशाखा

डॉ. विशाखा त्रिपाठी, प्रेम मंदिर (वृंदावन) और मनगढ़ भक्ति धाम (प्रतापगढ़) की अध्यक्ष थीं। जगद्गुरु कृपालु महाराज के निधन के बाद, उनकी बेटियों को इस जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ. विशाखा अपने धर्म और समाजसेवा के कार्यों के लिए जानी जाती थीं।

वृंदावन में होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डॉ. विशाखा का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह वृंदावन लाया जाएगा। अंतिम दर्शनों के लिए प्रेम मंदिर परिसर में रखा जाएगा। इसके बाद यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार होगा।

श्रद्धांजलि का दौर शुरू

जगद्गुरु कृपालु परिषत ने डॉ. विशाखा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सेवा और नेतृत्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।” सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेशों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

यह हादसा कृपालु महाराज की विरासत के लिए एक बड़ी क्षति है।