3

Recent News

Bangladesh Hindu Family Murder: हिंदू परिवार की हत्या में कई खुलासे; कातिलों ने वारदात के बाद किया ये काम..

Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया…

बड़ी खबर: भारत के 2 में से 1 द्रोणाचार्य अवॉर्डी मलखंभ कोच पर रेप का आरोप; 16 साल की छात्रा की शिकायत पर POCSO में केस दर्ज..

बड़ी खबर: मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी मलखंभ कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ 16 साल की छात्रा की शिकायत पर…

Big Accident News: दिल्ली जैसा कचरे का पहाड़ धंसा, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद हुआ खौफनाक हादसा..

Big Accident News: गिनी की राजधानी कोनाक्री में कचरे का विशाल पहाड़ धंसने से 30 लोगों की मौत ने दुनिया…

Politics: अयोध्या में सावन के ‘मछली भोज’ पर सियासी संग्राम, राजभर बोले - 'प्याज-लहसुन डाला क्या?' अजय राय ने दिया जवाब!

Politics: अयोध्या में सावन के दौरान मछली की दावत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश…

Swine Flu Update: दिल्ली में H1N1 का कहर! एक साल में 8 गुना बढ़े मामले; ये जानकारी बचा सकती है आपकी जान..

Swine Flu Update: दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के…

3

Recent News

Bangladesh Hindu Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया…

बड़ी खबर: मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी मलखंभ कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ 16 साल की छात्रा की शिकायत पर…

Big Accident News: गिनी की राजधानी कोनाक्री में कचरे का विशाल पहाड़ धंसने से 30 लोगों की मौत ने दुनिया…

Politics: अयोध्या में सावन के दौरान मछली की दावत को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश…

Swine Flu Update: दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के…

Breaking News

UP News: मुसीबत में फंसे समाजवादी पार्टी सांसद ‘जियाउर्रहमान बर्क़’, बिजली चोरी का मामला दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ और उनके पिता ममलुकुर्रहमन बर्क़ के खिलाफ विधुत चोरी और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह घटना विधुत विभाग द्वारा सांसद के आवास पर जांच के दौरान हुई, जहां तय सीमा से अधिक बिजली लोड पाए जाने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

बिजली चोरी का मामला

संभल के थाना एंटी थेफ्ट में दर्ज एफआईआर के अनुसार, विधुत विभाग की टीम भारी पुलिस सुरक्षा के साथ सांसद के आवास पर जांच के लिए पहुंची। टीम को वहां स्वीकृत लोड से अधिक बिजली उपयोग हो रही थी।
विधुत विभाग के मुखिया विनोद कुमार गुप्ता ने बताया, “जांच के दौरान टीम ने तय सीमा से काफी ज्यादा लोड पाया। इस आधार पर सांसद जियाउर्रहमान के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।”

धमकी का आरोप

जांच के दौरान सांसद के पिता ममलुकुर्रहमन बर्क़ ने टीम को कथित रूप से धमकी दी। विधुत विभाग के जेई वी के गंगल ने बताया, “ममलुकुर्रहमन ने कहा, ‘जब हमारी सरकार आएगी तो हम आपको देख लेंगे।'” इस धमकी को लेकर नखासा थाना में अलग से मामला दर्ज किया गया है।

sambhal-samajwadi-party-mp-electricity-theft-and-threat-case

एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने भी पुष्टि की कि टीम को धमकी देने के मामले में तहरीर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, “एसडीओ की शिकायत के आधार पर सांसद के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।”

प्रशासन की कार्रवाई

विधुत विभाग और पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने साफ किया कि बिजली चोरी के मामलों में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

sambhal-samajwadi-party-mp-electricity-theft-and-threat-case

भाजपा के निशाने पर समाजवादी पार्टी

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी पर बीजेपी ने निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता सरकारी कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं।

यह मामला जहां विधुत विभाग की सक्रियता को दर्शाता है, वहीं यह सवाल भी उठाता है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप कैसे रोका जा सकता है।