3

Recent News

Mecca Emergency Alert: : मक्का में मिसाइल-ड्रोन हमलों का इमरजेंसी अलर्ट! जानिए कैसी है सुरक्षा? अगर हमला हुआ तो?

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: 84 साल के करोड़पति नाना को चाहिए दुल्हन, सम्मेलन में हमसफर तलाशने पहुंचे 75-85 साल के 90 बुजुर्ग..

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: अब UPI फ्री नहीं? ₹2,000 तक नो चार्ज, ₹2,001 के बाद लगेगा MDR? जानिए पूरा मामला..

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: करोड़ों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा! 7 किलो सोना और 11 लाख कैश बरामद, जानिए कैसे सुलझा केस?

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत! कोर्ट से मिली 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत; जानिए अब जेल से कब आएंगे बाहर?

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

3

Recent News

Mecca Emergency Alert: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है।…

Amazing News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिंदगी की दूसरी पारी के लिए हमसफर तलाशने का एक अनोखा सम्मेलन…

UPI New Rule: देश में UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने…

UP Crime News: मथुरा के कोसीकलां के सराफा बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले…

Swatantra Bhardwaj: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग के पिता से कथित मारपीट के…

Breaking News

कुशीनगर में हिंदू-मुस्लिम प्रेम विवाह से गरमाया माहौल, युवती का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर में हिंदू-मुस्लिम प्रेम विवाह से गरमाया माहौल,  प्यार ने तोड़ी मज़हबी दीवारें, समाज और सिस्टम से लड़ रहा एक प्रेम — कुशीनगर में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने रचाई शादी, अब छिपते फिर रहे दोनों!

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद की पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से यह प्रेम कहानी सामने आई है। एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने समाज की परवाह किए बिना आपसी रज़ामंदी से विवाह कर लिया। दोनों बालिग हैं, अपने फैसले के लिए पूरी तरह सक्षम हैं, लेकिन समाज, परिजन और प्रशासन — सबने जैसे इनकी राहों में कांटे बिछा दिए हों।

कुशीनगर में हिंदू-मुस्लिम प्रेम विवाह से गरमाया माहौल, प्यार ने पंख फैलाए, लेकिन…

यह कोई आम प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसा रिश्ता है जिसने मज़हबी दीवारों को लांघते हुए एक दूजे का साथ चुना। युवक हिंदू, युवती मुस्लिम—लेकिन इनके दिलों में नफरत नहीं, बल्कि एक ऐसा भरोसा था जो मज़हब की सीमाएं नहीं मानता।

युवती ने बाकायदा एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें वह खुद को बालिग बताते हुए युवक के साथ अपनी मर्ज़ी से रहने की बात कहती है।

परिजनों और समाज को नहीं मंजूर ये रिश्ता

लेकिन इस प्रेम को मंजूरी न तो युवती के परिवार से मिली, न ही समाज के कथित ठेकेदारों से। युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और इसे “गलत” बता रहे हैं। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस और प्रशासन भी बेहद सतर्क है।

कुशीनगर में हिंदू-मुस्लिम प्रेम विवाह से गरमाया माहौल,  पुलिस-पारिवारिक दबाव, प्रेमी युगल फरार

बढ़ते तनाव और संभावित विरोध के चलते प्रेमी युगल फिलहाल फरार है। न सिर्फ समाज का दबाव, बल्कि पुलिस और परिजनों की दखलअंदाजी ने इनकी ज़िंदगी को जैसे बंद गलियों में धकेल दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

क्या प्यार अपराध है?

सबसे बड़ा सवाल यही है — क्या दो बालिग व्यक्ति अगर अपनी मर्ज़ी से जीवनसाथी चुनते हैं, तो क्या वो समाज, कानून और प्रशासन के बीच अपराधी बना दिए जाएंगे? इस तरह के मामलों में बार-बार यही देखने को मिलता है कि जब बात दो मजहबों की होती है, तो प्रेम अपराध और विवाह साजिश जैसा बना दिया जाता है।

यह सिर्फ कुशीनगर की नहीं, पूरे समाज की कहानी है। जहां प्यार करने वालों को मजहबी पहचान के तराजू में तौल दिया जाता है।

जहां एक लड़की अपनी मर्ज़ी से साथ रहने की बात कहती है, वहां भी उसे जबरन वापसी के लिए मजबूर किया जाता है। सवाल सिर्फ इस युगल का नहीं है, सवाल यह है कि हम 21वीं सदी में भी मजहब के नाम पर प्यार को सज़ा क्यों दे रहे हैं?

पीलीभीत में लोहिया पुल के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत पर सस्पेंस बरकरार