3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

Bengal Breaking News: हो गया फाइनल! सुवेंदु अधिकारी होंगे नए CM, रूपा गांगुली बनेंगी डिप्टी CM..

Bengal Breaking News: हो गया फाइनल! सुवेंदु अधिकारी होंगे नए CM, रूपा गांगुली बनेंगी डिप्टी CM..

Bengal Breaking News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब BJP सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है, जबकि राज्य में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। इनमें अभिनेत्री और भाजपा नेता रूपा गांगुली का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरे डिप्टी CM का चेहरा दार्जिलिंग क्षेत्र से किसी पुरुष विधायक को बनाया जाएगा।

सुवेंदु अधिकारी के हाथ में होगी बंगाल की कमान

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM के नामों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी के पास गृह मंत्रालय का जिम्मा भी रहेगा।

सुवेंदु अधिकारी इस चुनाव में BJP के सबसे बड़े चेहरों में रहे। उन्होंने भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। इसके अलावा वे नंदीग्राम सीट से भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में सफल रहे। गौरतलब है कि 2021 में भी उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराया था।

9 मई को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है और इसमें देशभर के कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

बंगाल में पहली बार BJP की सरकार

4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में BJP ने पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 207 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वहीं ममता बनर्जी की TMC सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई।

हालांकि फालता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान होना है। वहां 21 मई को वोटिंग होगी और 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बावजूद BJP को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है और सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है।

26 साल बाद बंगाल को मिलेंगे डिप्टी CM

पश्चिम बंगाल में पिछले 26 साल से उपमुख्यमंत्री का पद खाली था। इससे पहले 5 नवंबर 2000 तक CPM नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य, ज्योति बसु सरकार में डिप्टी CM रहे थे। अब BJP सरकार बनने के साथ ही राज्य में फिर से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं।

रूपा गांगुली को महिला चेहरा और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान के तौर पर आगे किया जा रहा है, जबकि दार्जिलिंग से डिप्टी CM बनाकर उत्तर बंगाल को भी मजबूत प्रतिनिधित्व देने की रणनीति तैयार की गई है।

शाह और सुवेंदु ने की दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा

सरकार गठन से पहले अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी एक ही कार में दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे। दोनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर भारी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे।

BJP इस जीत को बंगाल की राजनीति में “परिवर्तन” के तौर पर पेश कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई सरकार राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर तेजी से काम करेगी।