3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

बाराबंकी हादसा: औसानेश्वर मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत, 29 घायल

बाराबंकी हादसा: औसानेश्वर मंदिर में मौत का मंजर! करंट से मचा हड़कंप, भगदड़ में 2 की जान गई, 29 घायल

बाराबंकी में श्रद्धा का मेला मातम में बदल गया!
रविवार को औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे हजारों भक्तों की भीड़ में अचानक चीख-पुकार मच गई। करंट का झटका, भगदड़, और चारों ओर अफरा-तफरी – मंदिर परिसर कुछ ही पलों में तबाही के मंजर में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 29 लोग करंट और भगदड़ से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाए गए।

बाराबंकी हादसा: करंट ने मचाई तबाही, भीड़ बनी भगदड़ का शिकार

हजारों भक्त सुबह जलाभिषेक करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मंदिर परिसर में बिजली का करंट फैल गया। श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई – लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, कुछ जमीन पर गिर पड़े और कई करंट की चपेट में झुलस गए।

2 की मौत, 29 घायल – प्रशासन बेखबर?

दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 29 लोग घायल हैं, जिनमें कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सवाल उठ रहे हैं – आखिर प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए तैयार क्यों नहीं था?

बाराबंकी हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों का बयान, ‘हमने मौत को करीब से देखा’

हादसे के गवाह श्रद्धालु बताते हैं, “अचानक बिजली का झटका लगा, लोग चीखने लगे, सब भागने लगे। कई लोग दबकर गिर गए, कुछ को करंट झुलसा गया। चारों ओर अफरा-तफरी थी, कोई संभालने वाला नहीं था।”

सुरक्षा के इंतज़ाम क्यों नाकाम रहे?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन में गंभीर लापरवाही की गई। अगर समय रहते वायरिंग की जांच और भीड़ को नियंत्रित किया जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

प्रशासन की नींद टूटी – जांच के आदेश

घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। घायलों का इलाज जारी है और हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि, जनता का गुस्सा प्रशासन की नाकामी पर फूट पड़ा है।

श्रद्धालुओं का आक्रोश – ‘दोषियों पर कार्रवाई हो’

लोगों की मांग है कि बिजली व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों और भीड़ नियंत्रण में असफल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। मृतकों के परिवार को मुआवज़ा और घायलों के इलाज की गारंटी दी जाए।

बलरामपुर: सपा नेता के अस्पताल के ICU में महिला से दुष्कर्म, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा