3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
Abhishek Sharma Record: सिर्फ 27 रन की पारी में रचा इतिहास, रोहित शर्मा को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: घर में घुसकर युवक की हत्या, हाथ काटकर लिफाफे में रखा, फिर दुकानदार को थमाया..

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की मौत, जली हुई हालत में मिली; 3 पन्नों का नोट में लिखा दर्द?

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

3

Recent News

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टी20 मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी…

Punjab Brutal Murder: पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर शक्ति नाम के युवक पर तेजधार हथियारों से…

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा…

Breaking News

Bengal Election 2026: EVM से छेड़छाड़! BJP बटन पर लगाया टेप.. चुनाव आयोग बोला – “दोबारा होगी वोटिंग”

Bengal Election 2026: EVM से छेड़छाड़! BJP बटन पर लगाया टेप.. चुनाव आयोग बोला - "दोबारा होगी वोटिंग"

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक करीब 61.11% वोटिंग दर्ज की गई है। लेकिन इस बीच कई जगहों से हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ के आरोपों ने चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है।

1 बजे तक 61.11% मतदान, कई जगह लंबी कतारें

दूसरे चरण की वोटिंग में मतदाताओं का अच्छा उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान हो चुका है। कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जहां लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे।

कई इलाकों में हिंसा और झड़प की घटनाएं

वोटिंग के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज और नारेबाजी की खबरें सामने आई हैं। कुछ जगहों पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई, जिससे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस और सुरक्षा बलों को हालात संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

EVM से छेड़छाड़ का आरोप, भाजपा ने उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने डायमंड हार्बर के फाल्टा इलाके में EVM से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि मशीन में BJP के बटन पर टेप लगाकर उसे ब्लॉक किया गया, जिससे वोटिंग प्रभावित हुई।

चुनाव आयोग – ‘टेप मिलने पर दोबारा वोटिंग’

इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने साफ कहा है कि जहां-जहां EVM पर काले या सफेद टेप मिलने की शिकायतें सही पाई जाएंगी, वहां दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की पुष्टि होगी, वहां री-पोलिंग कराई जाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथों पर ऐसी शिकायतें मिलती हैं, तो पूरे क्षेत्र में फिर से वोटिंग कराई जा सकती है।

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, आयोग की सख्ती जारी

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग जहां एक तरफ रिकॉर्ड मतदान की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ हिंसा और EVM विवाद ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर चुनाव आयोग की कार्रवाई और आगे होने वाली री-पोलिंग पर टिकी हुई है।