3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Raebareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले रोहित को मिला 11 लाख का इनाम

Raebareli News: रायबरेली में ‘थप्पड़ कांड’ का इनाम: जमानत पर छूटे रोहित द्विवेदी को मिला 11 लाख रुपये का चेक, ‘सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं’

Raebareli News: रायबरेली में  स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार हुए रोहित द्विवेदी के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। सलोन क्षेत्र के समाजसेवी आशीष तिवारी ने रोहित को 11 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

यह इनाम देने का सिलसिला यहीं नहीं रुक रहा। आशीष तिवारी ने वीडियो जारी कर साफ कहा—

“सनातन धर्म का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इनाम पाकर खुश हुए रोहित द्विवेदी ने लोगों के साथ ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद समर्थकों ने इसे ‘धार्मिक गौरव’ से जोड़ते हुए जोरदार जयकारे लगाए।

Raebareli News: स्वामी प्रसाद मौर्य को जो जूता मारेगा उसे 21 लाख देने का वादा-आशीष तिवारी 

आशीष तिवारी ने अपने बयान में यह भी कहा कि जो भी व्यक्ति स्वामी प्रसाद मौर्य को जूता मारेगा, उसे 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे प्रदेश में बहस छिड़ गई है।

इसी खबर का वीडियो है देखिये क्या कहा आशीष तिवारी ने :- 

क्या हुआ था अब तक 

यह मामला रायबरेली में हुए थप्पड़ कांड से जुड़ा है। एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को रोहित द्विवेदी ने मंच पर चढ़कर थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने रोहित और एक अन्य युवक शिवम यादव को गिरफ्तार किया था।
रोहित ने आरोप लगाया था कि मौर्य ने सनातन धर्म और भगवान राम के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे, जिसके विरोध में उसने यह कदम उठाया।

शिवम यादव के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे का करणी सेना संगठन से कोई संबंध नहीं

घटना को करणी सेना का कार्रवाई माना जा रहा था, लेकिन आरोपी शिवम यादव के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे का उस संगठन से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने इशारा किया कि FIR बिना कोई तहरीर दिए दर्ज की गई है और यह एक दूसरों द्वारा सुनियोजित साजिश हो सकती है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अपमान की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। इस घटना ने प्रदेश में बड़ा राजनीतिक और धार्मिक विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें करणी सेना और अन्य संगठनों के नाम भी चर्चा में आए थे।

यह भी देखिये :-

Raebareli Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य को युवक ने जड़ा थप्पड़, सड़क पर बवाल