3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Kanpur News: में झूलेलाल जी के ऐतिहासिक चालीहा मेले की तैयारियां पूरी, DM जितेंद्र प्रताप सिंह को मिला निमंत्रण

कानपुर। सिंधी समाज के आस्था और श्रद्धा के प्रतीक पूज्य भगवान श्री झूलेलाल जी का ऐतिहासिक चालीहा पर्व इस वर्ष भी बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व 16 जुलाई से देश-विदेश में धूमधाम से प्रारंभ हुआ और कानपुर महानगर में भी इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

सामाजिक का प्रतिक है महोत्सव 

झूलेलाल चालीहा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक भी माना जाता है। इस वर्ष कानपुर में भगवान श्री झूलेलाल जी की भव्य शोभा यात्रा 25 अगस्त, सोमवार को निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा श्री झूलेलाल मंदिर, रामबाग से शाम 7:00 बजे प्रारंभ होगी। इसके पूर्व दोपहर 1:00 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे, जिसे बेहद पवित्र क्षण माना जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उस समय दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

निमंत्रण देने पहुंचे यह लोग 

इसी कड़ी में आज पूज्य भगवान श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल कानपुर नगर के जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मेले की ऐतिहासिक परंपरा और आयोजन की पूरी जानकारी दी। साथ ही उन्हें समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया गया, जिसे जिलाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया।

प्रतिनिधिमंडल में अशोक अंशवानी, अशोक माखीजा, धर्मपाल इसरानी, ओम प्रकाश छततानी, इशांत गुलजानी और अतुल अंशवानी सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

इतिहास से जुड़ा है महत्व 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्व कानपुर की गंगा-जमुनी तहजीब और सामुदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से इस आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि चालीहा महोत्सव के दौरान उत्तर भारत से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कानपुर पहुंचते हैं और झूलेलाल जी की भक्ति में लीन होकर उत्सव का हिस्सा बनते हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समाज में भाईचारे और शांति का संदेश भी देता है।