3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

Kanpur News: पढ़िए शहर के किस होटल में पकड़ा गया देह व्यापार, पुलिस ने की थी छापेमारी

कानपुर। रेल बाजार थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र होटल में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाएं और पांच पुरुष संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और वहां पूछताछ की। जांच के दौरान इस मामले में कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है।

बीती रात को मारा गया था छापा 

घटना शनिवार, 23 अगस्त की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (छावनी) को सूचना मिली थी कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही एसीपी छावनी ने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया।

3 महिला और 5 पुरुष पकड़े गए रंगे हाथ 

इसके बाद चौकी प्रभारी फेथफुलगंज उपनिरीक्षक अजय कुमार, रेल बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिवेश मिश्रा, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह और महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई। टीम मौके पर पहुंची और होटल में दबिश दी। दबिश के दौरान कमरों से तीन महिलाएं और पांच पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।

पूछताछ में हुआ यह खुलासा 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन अशोक पटेल, हर्ष गुप्ता और लोकेश बाजपेयी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी छावनी आकांक्षा पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा स्थानीय पुलिस ने होटल प्रबंधन से भी पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं। पुलिस का कहना है कि कानपुर शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।