3

Recent News

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: 'खड़े हनुमान' जी को देखने पहुंचे 35 हजार से ज्यादा लोग; प्रशासन पस्त, अब IIT करेगी जांच..

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

3

Recent News

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Ujjain Khade Hanuman: उज्जैन के सती गेट के पास स्थित खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने का मामला अब…

Breaking News

Hapur Blind Murder: पिता की हत्या, 12 लाख की सुपारी और गिरफ्तारी तक की खौफनाक कहानी

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में तीन दिन पहले बरामद हुए एक अज्ञात शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला किसी साधारण घटना का नहीं बल्कि बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या करवाने का निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के सगे बेटे ने  संपत्ति के लालच में अंधे कत्ल की पटकथा लिखी और पिता की हत्या कराने के लिए 12 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

जंगल में मिला था अज्ञात शव

27 अगस्त को थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गांव के जंगल के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। शव की हालत बेहद खराब थी और चेहरा इस कदर क्षत-विक्षत हो चुका था कि पहचान कर पाना लगभग असंभव लग रहा था। शुरुआती दौर में ग्रामीणों को लगा कि संभवतः किसी जंगली जानवर ने व्यक्ति पर हमला कर दिया है, लेकिन गहन जांच के बाद पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका गहरी होती गई।

पुलिस ने तीन दिन में सुलझाई गुत्थी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। कड़ी मेहनत और वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए मृतक की शिनाख्त मनवीर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम को जोड़ते हुए मामले का पर्दाफाश किया। जांच में जो सच्चाई सामने आई उसने हर किसी को झकझोर दिया।

बेटे ने ही रची थी खौफनाक साजिश

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनवीर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेटे ने ही करवाई थी। लालच में अंधा हो चुका यह बेटा अपने पिता की संपत्ति हड़पना चाहता था। इसके लिए उसने तीन सुपारी किलर्स से संपर्क किया और पिता की हत्या कराने के लिए 12 लाख रुपये की बड़ी रकम तय कर दी। पिता की मौत के बाद संपत्ति पर अधिकार जमाने की उसकी ख्वाहिश ने उसे शैतान बेटे  के रूप में बदल दिया।

सुपारी किलर्स भी चढ़े पुलिस के हत्थे

जैसे ही पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, सारा सच सामने आ गया। बेटे ने स्वीकार किया कि उसने अपने पिता की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने उसके साथ तीनों सुपारी किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।

समाज के लिए सीख

यह मामला न केवल हापुड़ बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि लालच और धन की हवस किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। पिता जैसे महान पवित्र रिश्ते की हत्या करवाने वाला यह बेटा लालच की उस कड़वी सच्चाई का उदाहरण है, जिसमें रिश्तों का महत्व निजी स्वार्थ के आगे बौना पड़ता जा रहा है।