Monalisa Love Jihad: महाकुंभ से अचानक सुर्खियों में आईं मोनालिसा की शादी को लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मोनालिसा ने हाल ही में केरल में फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।
सबसे बड़ा दावा उस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने किया है, जिन्होंने मोनालिसा को अपनी फिल्म में लॉन्च करने का ऐलान किया था। सनोज मिश्रा ने कहा है कि मोनालिसा को सुनियोजित साजिश के तहत ‘लव जिहाद‘ का शिकार बनाया गया है, जिसमे उनका मैनेजर भी शामिल है। उन्होंने यह भी साफ़ कहा है कि इस पूरी साजिश को अंजाम देने में PFI ( इस्लामिक राजनीतिक संस्था ) का हाथ है।
सनोज मिश्रा के इस दावे के बाद उन्हें सर तन से जुदा करने की धमकियां भी मिल रहीं हैं। सनोज का ये पोस्ट देखकर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है. वो सनोज का खुलकर सपोर्ट करते हुए मोनालिसा को ट्रोल कर रहे हैं. उनका कहना है मोनालिसा ने डायरेक्टर के साथ अच्छा नहीं किया. कमेंट बॉक्स में एक शख्स ने दावा किया कि फरमान PFI वर्कर और एक्टिविस्ट है।
मैनेजर पर भी लगाए गंभीर आरोप
सनोज मिश्रा ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को उन्होंने मोनालिसा को पढ़ाने और संभालने की जिम्मेदारी दी थी, वही बाद में उसका मैनेजर बन गया और उसे उनसे दूर करने लगा। उन्होंने दावा किया कि वही व्यक्ति बाद में मोनालिसा को दक्षिण भारत ले गया और धीरे-धीरे उसे उनके संपर्क से अलग कर दिया।
उन्होंने लिखा – “मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है, जिसका शिकार वो हो चुकी है। जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है, जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था। आज वो बेरोजगार हो गया। उसको मैंने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था, लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है।”
जेल जाने का भी किया जिक्र
सनोज मिश्रा ने कहा कि जब उन्होंने मोनालिसा को प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की तो ये बात हमारे विरोधियों में शामिल वसीम रिजवी और उसका कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई. और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया। उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना.
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बनाने के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनका दावा है कि उन्हें झूठे आरोपों में जेल भी जाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्म की कहानी तक जेल में बैठकर लिखी।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मोनालिसा की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है।
कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स डायरेक्टर सनोज मिश्रा के समर्थन में सामने आए हैं और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
Monalisa Love Jihad: फिलहाल यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ सनोज मिश्रा अपने आरोपों पर कायम हैं, वहीं दूसरी ओर मोनालिसा या फरमान खान की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस विवाद पर नया मोड़ क्या आता है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).