3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

दिल दहलाने वाला Video: बच्चे के सीने से घुसा, गले से निकला लोहे का सरिया! अस्पताल लेकर दौड़ी माँ, फिर..

दिल दहलाने वाला Video: बच्चे के सीने से घुसा, गले से निकला लोहे का सरिया! अस्पताल लेकर दौड़ी माँ, फिर..

दिल दहलाने वाला Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल के एक बच्चे के सीने से होते हुए गले तक लोहे का सरिया आर-पार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि इतना गंभीर हादसा होने के बावजूद बच्चा होश में रहा और ज्यादा खून भी नहीं निकला। फिलहाल दिल्ली के Safdarjung Hospital में उसका ऑपरेशन जारी है।

गेंद उठाने गया था, अचानक हुआ हादसा

यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। यहां राजकुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं और बिजली वायरिंग का काम करते हैं। उनका 10 साल का बेटा ऋषभ तीसरी कक्षा का छात्र है।

शनिवार को ईद की छुट्टी होने के कारण गली में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद पास के एक निर्माणाधीन मकान में चली गई। गेंद लेने के लिए ऋषभ अंदर गया, लेकिन जल्दी में बाहर निकलते समय उसका पैर फिसल गया।

पिलर के सरिए पर गिरा, सीने से गले तक आर-पार

पैर फिसलते ही ऋषभ सीधे पिलर से निकले लोहे के सरिए पर गिर गया। सरिया उसके सीने में घुसकर गले तक पहुंच गया और आर-पार निकल गया। मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

गैस कटर से काटा गया सरिया

स्थिति बेहद गंभीर थी। सरिया करीब 4 फीट लंबा बताया जा रहा है, जिसका एक हिस्सा बच्चे के शरीर के अंदर और बाकी बाहर था। मौके पर गैस कटर मंगवाकर सरिए के निचले हिस्से को सावधानी से काटा गया, ताकि बच्चे को अस्पताल ले जाया जा सके।

सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद बच्चे को ज्यादा दर्द या खून नहीं निकला और वह होश में ही रहा।

जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर

परिजन बच्चे को उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले नोएडा रेफर किया और फिर हालत को देखते हुए दिल्ली भेज दिया गया।

इस समय Safdarjung Hospital में बच्चे का ऑपरेशन चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, सरिया दिल के ऊपर से निकला है, जिससे खतरा थोड़ा कम है।

डॉक्टरों ने बताया क्यों नहीं निकला खून

डॉक्टरों के अनुसार, सरिया शरीर के ऐसे हिस्से से गुजरा जहां कोई बड़ी नस नहीं थी। यही वजह है कि खून ज्यादा बाहर नहीं निकला। विशेषज्ञों का कहना है कि जब सरिया पूरी तरह बाहर निकाला जाएगा, तब ब्लीडिंग हो सकती है, इसलिए ऑपरेशन बेहद सावधानी से किया जा रहा है।

इलाके में दहशत, लोग हैरान

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि इतना गंभीर हादसा होने के बावजूद बच्चा जिंदा और होश में है।