3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

UP Accident News: बेकाबू स्कूल बस ने ली पिता और 2 बच्चों की जान; पत्नी की हालत खराब, एक गलती और..

UP Accident News: बेकाबू स्कूल बस ने पिता और 2 बच्चों को रौंदा; मौत.. पत्नी की हालत गंभीर, एक गलती और..

UP Accident News: मुजफ्फरनगर से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

मंदिर जाते वक्त हुआ हादसा

घटना तितावी थाना क्षेत्र में हैदरनगर के पहले पुल के पास की है।
मृतक पापन (40) अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चों—5 साल के बेटे अभि और 8 साल की बेटी राधिका के साथ बाइक से बघरा स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे चारों लोग

बस की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए।
मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में पिता और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

महिला की हालत गंभीर

घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

हादसे के बाद बस लेकर खेत में घुसा ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने की कोशिश में बस को खेत में लेकर घुस गया।

हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक जांच में बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह बताया जा रहा है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद हैदरनगर गांव में मातम का माहौल है।
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हर कोई सदमे में है।