3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान-जयंती पर ही मूर्ती हटाने पहुंच गई निगम की टीम, हिन्दू संगठनों ने कर दिया बवाल!

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान-जयंती पर ही मूर्ती हटाने पहुंच गई निगम की टीम, हिन्दू संगठनों ने कर दिया बवाल!

Hanuman Jayanti 2026: छत्तीसगढ़ के Bhilai में हनुमान जयंती के मौके पर एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। नगर निगम के गार्डन में बिना अनुमति हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद उसे हटाने पहुंची टीम और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

बिना परमिशन लगाई गई मूर्ति

बताया जा रहा है कि बुधवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने नगर निगम के गार्डन में Hanuman जी की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम उसे हटाने के लिए पहुंची।

मूर्ति हटाने पर भड़के कार्यकर्ता

जैसे ही निगम टीम ने प्रतिमा हटाने की कोशिश की, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि सब्बल से मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, जिससे विवाद और बढ़ गया।

थाने के बाहर 3 घंटे धरना

कार्यकर्ताओं ने जोन आयुक्त के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने के बाहर करीब 3 घंटे तक धरना दिया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी बहस भी हुई और कार्रवाई की मांग की गई।

‘मूर्ति किसने लगाई, पता नहीं’

हिंदू संगठन के पदाधिकारी अविरल सिंह ने कहा कि गार्डन के कोने में खाली जगह पर मूर्ति लगी थी, लेकिन यह जानकारी नहीं है कि इसे किसने स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मूर्ति को खंडित करना गलत है और यही विरोध का कारण बना।

हनुमान जयंती के चलते मांगा था समय

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने Hanuman Jayanti के कारण मूर्ति हटाने के लिए 24 घंटे का समय मांगा था और इसकी जानकारी लिखित में निगम को दी गई थी। बावजूद इसके कार्रवाई होने से नाराजगी बढ़ गई।

निगम का पक्ष

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू के मुताबिक, मूर्ति रात में अचानक रखी गई थी, जिसे हटाने के लिए टीम भेजी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि गार्डन की बाउंड्री तोड़े जाने के मामले में निगम की ओर से भी FIR दर्ज कराई जाएगी।

पुलिस क्या बोली?

नगर सीएसपी Satyaprakash Tiwari ने बताया कि हिंदू संगठन की ओर से शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।