Hanuman Jayanti 2026: आज यानी Hanuman Jayanti का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन Hanuman जी के जन्मोत्सव के रूप में खास महत्व रखता है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ है, लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं और बजरंगबली से अपने जीवन की बाधाएं दूर करने की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन की गई सच्चे मन से पूजा जीवन में सकारात्मकता लाती है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी गलतियां इस शुभ फल को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए जानना जरूरी है कि आज किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
किसी को न करें परेशान
हनुमान जयंती के दिन किसी भी जानवर, खासकर वानरों को परेशान करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली नाराज हो सकते हैं और इसका नकारात्मक असर जीवन पर पड़ सकता है।
महिलाएं न छूएं हनुमान जी की प्रतिमा
मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन महिलाओं को हनुमान जी की प्रतिमा को स्पर्श करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि Hanuman जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए यह परंपरा निभाई जाती है।
भगवान राम का करें सम्मान
हनुमान जी, Ram जी के परम भक्त माने जाते हैं। इसलिए आज के दिन भगवान राम का अपमान या अनदेखी करना गलत माना जाता है। सिर्फ हनुमान जी की पूजा ही नहीं, बल्कि श्रीराम के प्रति श्रद्धा रखना भी जरूरी है।
नमक का सेवन करने से बचें
अगर आप आज व्रत रख रहे हैं, तो नमक का सेवन बिल्कुल न करें। इस दिन मीठे भोजन से व्रत खोलना शुभ माना जाता है। इससे व्रत का फल अधिक मिलता है और मन भी शांत रहता है।
तामसिक भोजन से रखें दूरी
हनुमान जयंती पर खान-पान में शुद्धता रखना बेहद जरूरी है। मांस, मछली, अंडा, प्याज और लहसुन जैसी तामसिक चीजों से दूर रहें। मान्यता है कि ऐसा करने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।
काले और सफेद कपड़े न पहनें
आज के दिन पूजा करते समय काले और सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इसके बजाय लाल रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग बजरंगबली को प्रिय है।
हनुमान जयंती का दिन भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अगर आप आज इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो बजरंगबली की कृपा आप पर बनी रहती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).