3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

UP News: बड़ा हादसा! शमशान में देने गए थे अंतिम विदाई, खुद गंगा में डूब गए 4 युवक.. सर्च ऑपरेशन चालू

UP News: बड़ा हादसा! शमशान में देने गए थे अंतिम विदाई, खुद गंगा में डूब गए 4 युवक.. सर्च ऑपरेशन चालू

UP News: Meerut के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मखदुमपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए चार युवक गंगा नदी में डूब गए। घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, थाना लावड़ क्षेत्र के जलालपुर गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए मखदुमपुर गंगा घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ युवक गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और मौके पर हड़कंप मच गया।

पांच युवक उतरे थे, एक की बची जान

ग्रामीणों के अनुसार, कुल पांच युवक गंगा में उतरे थे। इनमें से एक युवक को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी चार युवक गहरे पानी में लापता हो गए। यह सब कुछ इतने कम समय में हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अपने बच्चों के लापता होने की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घाट पर इकट्ठा हो गए और माहौल बेहद गमगीन हो गया।

रेस्क्यू में देरी से नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के काफी समय बाद तक कोई विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। परिजनों ने प्रशासन से गोताखोरों और फ्लड टीम को जल्द बुलाने की मांग की है, ताकि युवकों की तलाश तेज की जा सके।

प्रशासन मौके पर, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम संतोष कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह और सीओ पंकज लवानिया ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन देर शाम तक चारों युवकों का कोई पता नहीं चल सका।

लापता युवकों की पहचान

गंगा में डूबे युवकों की पहचान अभिषेक, हिमांशु (17), दीपांशु (15) और प्रियांशु (17) के रूप में हुई है। सभी जलालपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो परिवारों के दो-दो बेटे लापता हैं।

एक पल की लापरवाही, जिंदगी भर का दर्द

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि नदियों में स्नान करते समय जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन परिवारों के लिए हर गुजरता पल भारी पड़ रहा है।